Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में अब प्रतिदिन तीन हजार सैंपलों की जांच की क्षमता
    सिरमौर

    सिरमौर में अब प्रतिदिन तीन हजार सैंपलों की जांच की क्षमता

    By Himachal VartaJune 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर में अब प्रतिदिन 3,000 सैंपलों की जांच की क्षमता, कोविड लैब में बढ़ी सुविधाएं



    नाहन 21 जून ( हिमाचलवार्ता) :-     कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बेशक गिरावट आ गई है, लेकिन संक्रमण से संबंधित लक्षण वाला कोई भी व्यक्ति कोरोना टैस्ट से वंचित न रहे, इसको लेकर जिला सिरमौर में अब प्रतिदिन व्यापक स्तर पर सैंपलिंग की जा रही है। जिला में सैंपलिंग बढ़ाने के साथ-साथ इसकी जांच में भी काफी तेजी लाई गई है।

    इसका बड़ा कारण नाहन मेडिकल काॅलेज में स्थित कोर्विड-19 लैब में जांच सुविधाओं का बढ़ना भी है। लिहाजा प्रतिदिन जहां लगभग 2000 सैंपलों की जांच की जा रही है, तो वहीं कोविड लैब में  अब रोजाना 3000 सैंपलों की जांच करने की क्षमता है।

    मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर डा. आरके परूथी ने बताया कि हालांकि जिला में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन कोई भी मामला ऐसा न रहे कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति हो और वह अपना टैस्ट न करवाएं।

    इसके लिए जिला में जितने भी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीएम, बीडीओ, बीएमओ व पुलिस सभी को एक टारगेट दिया गया है। जिला से शिकायतें आ रही थी कि लक्षण होने के बावजूद भी लोग अपना कोरोना टैस्ट नहीं करवा रहे हैं।

    जिला प्रशासन ने टास्क फोर्स की एक टीम भी बनाई है। जिसके माध्यम से लोगों को टैस्टिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यही वजह है कि अब जिला में प्रतिदिन करीब 2000 सैंपलिंग हो रही है।

    डीसी ने कहा कि पहले कोरोना टैस्टिंग की जांच की करीब 1000 की सुविधा मौजूद थी। मेडिकल काॅलेज को दूसरी पीसीआर मशीन मिली है।

    ऑटोमेटेड आरएनए एक्सट्रैक्टर आ गया है। एक ओर अतिरिक्त मशीन भी आई है। इसके बाद एक दिन में तकरीबन 3 हजार सैंपलों की भी जांच की जा सकती है।

    उन्होंने बताया कि जब से जिला में कोविड-19 लेब बनी है, तभी से सेम डे या अगले दिन रिजल्ट आ रहे थे, लेकिन अब शाम 7 से 9 बजे तक जांच के सभी परिणाम मिले रहे हैं।

    जिला प्रशासन ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि अभी भी लोग कोरोना को लेकर जहां-जहां अवहेलना कर रहे हैं, वहां उन्हें जागने के साथ-साथ अलर्ट रहने की जरूरत है।

    कोविड प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन करना होगा। सार्वजनिक समारोह में जाने से बचें, ताकि कोरोना महामारी से सभी को बचाया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.