नाहन। जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आगामी 20 नवम्बर, 2019 को मैसर्ज ब्लू स्टार लिमिटेड, सिरमौर में स्थित कम्पनी के लिए सहायक ऑपरेटर के 200 पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जो प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए व प्रार्थी आई0टी0आई0 (कोई भी ट्रेड) से प्रशिक्षित होना चाहिए और आयु सीमा 18-25 वर्ष का होना चाहिए और वेतन व भत्ता 12 हजार 300 रूपये प्रतिमाह होगा।
उन्होंने बताया कि यह पद प्रारम्भ मंे छः महीने के लिए भरे जाएंगे तथा अच्छे प्रदर्शन व कार्य कुशलता के आधार पर प्रार्थी को एक साल व उससे अधिक समय के लिए भी रोजगार दिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि आवेदक अपना रोजगार कार्यालय में दर्ज होने का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाईड, आई0टी0आई0 प्रमाण पत्र अपने साथ अवश्य लाए। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
Monday, September 28