Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»25 नवंबर तक होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल में किसानों के नाम का संशोधन
    हिमाचल प्रदेश

    25 नवंबर तक होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल में किसानों के नाम का संशोधन

    By Himachal VartaNovember 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर में आगामी 25 नवंबर तक सभी पंचायतों व खंड स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल में किसानों के आधार कार्ड के अनुसार त्रुटियों को ठीक किया जा सकता है।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परुथी ने देते हुए बताया कि भारत सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इसमें किसानों को प्रति वर्ष छः हजार रूपये दिए जाने है। जोकि हर चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार की किश्त सीधे लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी जाती है।
    उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में 51 हजार 854 किसान इस योजना के अंतर्गत सीधे लाभार्थी है जिसमें से प्रथम किस्त के अंतर्गत 51 हजार 297 किसान, द्वितीय किस्त के अंतर्गत 46 हजार 857 किसान और तृतीय किस्त के अतंर्गत मात्र 31 हजार 639 किसान ही इस योजना का लाभ उठा पाये है। उन्होंने कहा कि अभी भी करीब 9 हजार 832 किसान ऐसे हैं, जिन्हें उनके आधार कार्ड व पोर्टल के नाम का सही मिलान न होने के कारण यह लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा हैं।
    डॉ0परूथी ने बताया कि सभी पात्र किसान संबंधित ग्राम पंचायत या निकटतम लोकमित्र केंद्र जाकर आधार कार्ड दिखाकर अपना डाटा सही करवा सकते हैं।
    उपायुक्त सिरमौर ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वह 25 नवंबर, 2019 से पहले इस त्रुटि में संशोधन करवा कर सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.