Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रशासन के लिए मीडिया फीडबैक का एक महत्वपूर्ण माध्यम -उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    प्रशासन के लिए मीडिया फीडबैक का एक महत्वपूर्ण माध्यम -उपायुक्त

    By Himachal VartaNovember 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    समाचार की आधिकारिक पुष्टि अवश्य ले मीडिया
    पांवटा प्रेस क्लब भवन का निर्माण 3 महीने में होगा पूरा
    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने कहा कि प्रशासन के लिए मीडिया फीडबैक का एक बड़ा ही महत्वपूर्ण माध्यम रहता है। पर जरूरत इस बात की भी है कि मीडिया समाचार की आधिकारिक पुष्टि भी अवश्य करे ताकि पाठकों तक समाचार की सही और तथ्यों पर आधारित जानकारी पहुंच सके। उपायुक्त ने ये बात आज नाहन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ इसलिए कहा गया है क्योंकि हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी आधारित है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के ये मायने भी नहीं होते हैं कि देश की एकता, अखंडता, सामुदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

    उपायुक्त ने मीडिया से विकासात्मक पत्रकारिता का समावेश करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन से समाज में जो सामाजिक व आर्थिक बदलाव आते हैं उन्हें भी विकासात्मक पत्रकारिता के माध्यम से उजागर करें ताकि अन्य लोगों को भी उससे प्रेरणा मिल सके। उपायुक्त ने पॉलीथिन मुक्त सिरमौर जिला अभियान के अलावा नशा निवारण अभियान में भी मीडिया के सक्रिय सहयोग की अपील की

    ताकि जन आंदोलन से अपेक्षित परिणाम हासिल हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है और इस दिशा में सार्थक कदम भी उठाए गए हैं ।
    उपायुक्त ने कहा कि मीडिया शासन, प्रशासन और लोगों के बीच एक ऐसे सेतु का कार्य करता है जिसकी नींव विकास और जनकल्याण पर टिकी होती है । उपायुक्त ने बताया कि प्रेस क्लब पांवटा के भवन निर्माण कार्य को टेंडर के माध्यम से दोबारा आवंटित किया गया है। आगामी 3 महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा । उन्होंने कहा कि नाहन जिला मुख्यालय पर स्थित प्रेस क्लब भवन में एटीएम की स्थापना को लेकर भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।
    इससे पूर्व भारतीय प्रेस परिषद द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रेस दिवस के लिए सुझाए गए विषय ‘ रिपोर्टिंग -व्याख्या- एक यात्रा‘ पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। परिचर्चा के दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए।
    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा भी विशेष तौर से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर मौजूद पत्रकारों का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.