Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिवपुर में विधिक साक्षरता षिविर आयोजित कर लोगो को दी कानूनी जानकारी
    हिमाचल प्रदेश

    शिवपुर में विधिक साक्षरता षिविर आयोजित कर लोगो को दी कानूनी जानकारी

    By Himachal VartaNovember 17, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। मुख्य न्यायिक दण्डााधिकारी सिरमौर एवं अध्यक्ष उपमण्डलीय सेवा समिति प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में जिला सिरमौर के उप मण्डल संगडाह में विधिक सेवा समिति नाहन के सौजन्य से आज ग्राम पंचायत शिवपुर संगडाह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्राम वासियों ने भाग लिया जिन्हें कानून के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई ।
    इस अवसर पर प्रताप सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में बताया कि विधिक साक्षरता शिविर का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को कानून की आधारभूत जानकारी होने के साथ-साथ विशेषकर आर्थिक अभाव के कारण न्यायालय में न आने वाले लोगों को मुफ्त कानूनी जानकारी व सेवा उपलब्ध करवाना है।
    इस मौके पर प्रताप ठाकुर ने कानुन के विभिन्न पहुलो पर जानकारी दी और विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन कार्यविधि उसके उद्वेश्य व किशोर अपराध और न्याय व्यवस्था संबंधी तथा लिंग जांच के प्रति भ्रुण हत्या जैसी सामाजिक कु्ररितयांें को दूर करने व कानुनी व्यवस्था द्वारा इसे रोकने संबंधी सजा व कार्यवास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    उन्होंने बताया कि महिलाआंे, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछडा वर्गों तथा निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है जबकि सामान्य वर्ग के लोगांे को जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है, और वरिष्ठ नागरिक जिन की आयु 60 वर्ष से अधिक हो तथा एचआईवी या एड्स से पीड़ित व्यक्ति को ंसादे कागज पर विधिक साक्षरता प्राधिकरण को आवेदन करने पर निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा न्याय शुल्क, याचिकाओं और दस्तावेजों को तैयार करने में खर्च की सुविधाएं, गवाहों को बुलाने पर होने वाले खर्च, मुकदमों से संबंधित खर्च और मुफ्त कानूनी सेवा मंे किसी मुकदमे में कानूनी सलाह आदि की निःशुल्क कानुनी सेवा उपलब्ध है।
    शिविर में अधिवक्ता कपिल भारद्वाज ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के निवारण से सम्बन्धी, दहेज निरोधक अधिनियम 1961, अधिवक्ता अनिल चौहान ने मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1987, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उत्पीडन एवं छुआ छूत निवारण अधिनियम 1987, अधिवक्ता मोहित चौहान ने पत्नी बच्चों व माता-पिता के खर्चें व भरण-पोषण के अधिकार से संबंधित, विवाहित मिहिलाओं के उत्पीडन व अत्याचार संबंधी कानूनी प्रावधान, अधिवक्ता सुनील चौहान ने गिरफतार व्यक्ति के अधिकार तथा कर्तव्य, मोटर दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों को मुआवजा से संबंधित, अधिवक्ता दुर्गा राम शर्मा ने दीवानी मामले की प्रक्रिया, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 से संबंधी कानूनी जानकारी प्रदान की गई।
    इस मौके पर पंचायत प्रधान कंठी राम ने ग्राम पंचायत शिवपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन करने के लिए न्यायिक विभाग का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर महिला मण्डल, आशा वर्कर, आंगनवाडी सदस्य के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.