डा. बिंदल ने कहा पंचायत राज को सुदृ़ करने में युवाओं की भूमिका अहम
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल से आज यहां त्रिलोकपुर पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान अंकुर राणा ने भेंट की।
विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर नव निर्वाचित पंचायत प्रधान अंकुर राणा को बधाई देेते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का ग्रामीण विकास में अहम रोल है। उन्होंने कहा कि जब से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है तब से पंचायता राज संस्थाओं को विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जा रही है।
डा. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14वें वित्तायोग के तहत पंचायतों को लाखों-करोड़ों रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों के समयबद्ध निपटारे और गुणवत्ता बरकरार रखना पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है।
डा. बिन्दल ने कहा कि स्वच्छता, नशामुक्ति पंचायती, सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे राष्ट्रीय सरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में पंचायती राज संस्थाआंे की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जैसे राष्ट्रीय मुहिम में भी पंचायत प्रतिनिधियों को अपना योगदान देना चाहिए।
डा. बिंदल ने कहा कि पंचायती राज प्रणाली के सफल कार्यान्वयन में युवा पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं को अपनी उर्जा समाज और देश निर्माण के कार्य में लगानी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा बूथ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रतन लाल, सिरमौर सिंह, भाजपा युवा मोर्चे के महामंत्री अभिषेक चौहान परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय पुुंडीर, रूपेन्द्र ठाकुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री, युवा मोर्चा महामंत्री मानसिंह ठाकुर, गोवर्धन सिंह, तरसेम आदि उपस्थित थे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Tuesday, June 16