Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा के जंगलो में वन कटुओं का कहर , 23 खैर के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी
    सिरमौर

    पांवटा के जंगलो में वन कटुओं का कहर , 23 खैर के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

    By Himachal VartaJuly 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। गरु की नगरी पांवटा के जंगलो में इन दिनों वन कटुओं ने कहर बरपाया हुआ है। उपमंडल के धौलाकुआं के जंगल में खैर के 23 पेड़ के अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने एक आरा मशीन से कटे हुए खैर के 83 नग के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

    वन विभाग ने आरा मशीन को सीज कर किया तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी की धौलाकुआं के सुंकर खड के जंगल में खैर के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है।

    जिसके बाद वन विभाग के परिक्षेत्राधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने अपनी टीम के साथ जंगल में तलाशी ली तलाशी के दौरान जंगल में 23 खैर के कटे हुए ठुंड पाये गये। जिसके बाद वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने इरफान उर्फ सोनू पुत्र बरकत अली निवासी रामपुर बंजारन की आरा मशीन में छापेमारी की छापेमारी के दौरान  21 नग , 0.235 घन मिटर छिले हुए व 62 नग =0.371 घन मीटर बिना छिले हुए कुल नग 83=0.606 घन मिटर लकड़ी बरामद की है।

    खैर की किमत करीब 8 लाख रूपये बताई जा रही है। वन विभाग ने आरा मशीन को सीज किया गया है तथा पुलिस ने आरा मशीन संचालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की एक आरा मशीन से खैर की लकड़ी बरामद की है तथा आरा मशीन को सीज किया गया है तथा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    दूसरी तरफ डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया की एक आरा मशीन से लाखों रूपये की खैर की लकड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.