Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना में खेलों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना में खेलों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaNovember 17, 2019
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बी.सी.एस. मैदान में हिमाचल प्रदेश खेल एवं नशा निवारण एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खेल लोगों को न केवल स्वस्थ रहने में सहायता करते है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक रखते है तथा निराशा कोे दूर कर उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ात है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से अनुसाशन, संकल्प और टीम भावना जैसी विशेषताएं प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से न केवल हमें हमारी व्यस्त दिनचर्या में मनोरंजन के अवसर मिलते है बल्कि स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में भी सहायता मिलती है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में स्वस्थ जीवन को महत्त्व देने के उद्देश्य ‘फीट इंडिया, हिट इंडिया’ का शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए तथा समाज में नशे की बुराई से लड़ने के लिए खेलों के माध्यम से प्रदेश सरकार ने भी ‘फीट हिमाचल, ड्रग फ्री हिमाचल’ का नारा दिया है।
    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नशा-निवारण की शपथ भी दिलाई।
    इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दौरान अंतिम मैच मुख्यमंत्री एकादश और प्रेस एकादश के मध्य खेला गया।
    मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर ने टाॅस किया। मुख्यमंत्री एकादश के कप्तान जय राम ठाकुर ने टाॅस जीता और पहले वल्लेबाली करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में केवल 94 रन बनाए। इस लक्ष्य को प्रेस एकादश ने 11वें ओवर में छः विकटें रहते हुए प्राप्त कर लिया।
    इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रेस एकादश के सोम दत्त को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए मैन आॅॅफ द मैच चुना गया और हंस राज को गत दिवस राज्यपाल एकादश के खिलाफ शानदार शतक तथा आज के मैच में दो विकटें हासिल करने के लिए मैन आॅफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
    हिमाचल प्रदेश खेल एवं नशा निवारण एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव तोमर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया और कहा कि एसोसिएशन ऐसी प्रतियोगिता सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावे देने तथा युवाओं में खेल भावना उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित करती है।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने डिजिटल न्यूज़ चैनल ‘लाइव टाइम्ज़ टीवी’ का शुभारम्भ किया। टीवी के प्रबंध निदेशक सहज गोयल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें इस चैनल से सम्बन्धित जानकारी दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.