शिमला। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज यहां जानकारी दी कि गुजरात के गांधीनगर में 16 से 18 नवम्बर, 2019 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था में अच्छी एवं अनुकरणीय कार्य प्रणालियों तथा नवाचारों पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश को ‘मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना’ पर दी गई मौखिक प्रस्तुति के लिए हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन के प्रबन्ध निदेशक और विशेष सचिव स्वास्थ्य डाॅ. नवीन जिन्दल की प्रस्तुति को पुरस्कृत किया गया। हिमाचल में टीबी मुक्त हिमाचल मोबाइल ऐप जिसे प्रदेश में क्षय रोग सम्बंधी जागरूकता के लिए आरम्भ किया गया है, को भी पुरस्कृत किया गया।
उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में एक रुपये प्रति शराब की बोतल पर पीजोवियन टैक्स लगाने के निर्णय के कारण प्राप्त हुए लगभग 8 करोड़ रुपये के राजस्व को आपातकालीन सुविधाओं पर प्रयोग किए जाने की पहल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा एनएचएम के तहत लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधी परामर्श और स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली व्यापक काॅल सेन्टर (टोल फ्री) 104 सुविधा को भी पुरस्कृत किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शिखर सम्मेलन का यह छठा संस्करण था, जिसमें 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें 37 सर्वेश्रेष्ठ कार्यप्रणालियां प्रस्तुत की गई और 73 उभरती हुई अच्छी कार्यप्रणालियों को प्रदर्शित किया गया।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16