Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»सिरमौर में टीबी के मरीजों की पहचान के लिए 01 अगस्त से चलाया जाएगा एक्टिव फाइडिंग अभियान : गौतम
    स्वास्थ्य

    सिरमौर में टीबी के मरीजों की पहचान के लिए 01 अगस्त से चलाया जाएगा एक्टिव फाइडिंग अभियान : गौतम

    By Himachal VartaJuly 27, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।– सिरमौर मे 01 अगस्त, 2021 से स्वास्थ्य विभाग व महिला एंव बाल विकास विभाग की टीम घर द्वार जाकर टीबी मरीजों की पहचान करेगी और टीबी के लक्षण पाए जाने पर बलगम की जांच टी. बी. टैस्टिंग सैंटर पर जांच के लिए भेजेगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष समीक्षा बैठक के दौरान दी।

    उन्होंने बताया कि जिला में क्षय रोगियों की पहचान के लिए खण्ड स्तर पर 609 टीमों का गठन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर व महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता और आवश्यकता पडने पर आयुर्वेदिक विभाग के फार्मासिस्ट की सहायता ली जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जिला में 8 स्थानों जिसमें शिलाई, पांवटा साहिब, ददाहू, सरांहा, राजगढ, नोहराधार व संगडाह व मडिकल कॉलेज नाहन में कफ कॉर्नर स्थापित किया जाएगा। जिसमें जिलावासी बलगम की मुफ्त जांच करवा सकते है।

    इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकरी डा. वीना सांगल ने आगामी अगस्त माह से आरंभ होने वाले टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत एक्टिव केस फाइंडिंग का प्रारुप प्रस्तुत किया।

    उन्होंने बताया कि जिन लोगों को 2 हफते से अधिक खांसी व बुखार है या वजन कम होना व रात को अधिक पसीना आना, गले में गांठ होना, पेट में दर्द होना व छाती में दर्द होने के लक्षण है तो यह टीबी हो सकता है इसलिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच अवश्य करवाएं।

    बैठक में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, डीपीओ आईसीडीएस राजेन्द्र नेगी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ज्ञान सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.