Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»खेल»सब लोग यातायात नियमों का पालन करें तो हिमाचल प्रदेश बन सकता है चालान फ्री राज्य- गोविंद सिंह ठाकुर
    खेल

    सब लोग यातायात नियमों का पालन करें तो हिमाचल प्रदेश बन सकता है चालान फ्री राज्य- गोविंद सिंह ठाकुर

    By Himachal VartaNovember 21, 2019
    Facebook WhatsApp

    पुरुवाला खेल मैदान में एस्ट्रो टर्फ के लिए 50 लाख का ऐलान
      नाहन। वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि सब लोग यातायात नियमों का पूरा पालन करें तो हिमाचल प्रदेश चालान फ्री राज्य बन सकता है। उन्होंने यह बात आज पुरुवाला में मां यमुना हॉकी क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय तृतीय श्री गुरु गोविंद सिंह जी हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रदेश में सड़क सुरक्षा नियमों के ब्रांड एंबेसडर बनें ताकि सड़क सुरक्षा एक जन चेतना के रूप में साकार हो सके।
    गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के मुताबिक 95.4 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलती के कारण ही होती हैं। सड़क दुर्घटनाएं परिवार और समाज के लिए ऐसी क्षति छोड़ जाती हैं जिन्हें ताउम्र भर पाना संभव नहीं होता। सड़क दुर्घटनाओं से अमूल्य मानव संसाधनों को भी हानि होती है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों को जब तक हम अपनी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा नहीं बनाते तब तक दुर्घटनाओं का अंदेशा हमेशा बना रहेगा।
    गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी क्षमताओं से भरपूर है। बच्चों को शिक्षा के अलावा अपने शारीरिक और मानसिक विकास की ओर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। विभिन्न प्रकार की खेलें इंसान को ना केवल शारीरिक रूप से हष्ट पुष्ट बनाती हैं बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूती मिलती है। उन्होंने खेलों के विकास में मां यमुना हॉकी क्लब द्वारा किए जा रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की । उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरूवाला के खेल मैदान में एस्ट्रो टर्फ बिछाने के लिए 50 लाख की राशि मुहैया करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि और धनराशि की आवश्यकता हुई तो उसे भी उपलब्ध किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर पूरी तरह से गंभीर और प्रयासरत है। गोविंद सिंह ठाकुर ने इससे पूर्व दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा वन मंत्री को सम्मानित किया गया। उदघाटन समारोह के दौरान पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मां यमुना हॉकी क्लब के चेयरमैन बलजीत नागरा ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में लड़कों की 18 टीमें जबकि लड़कियों की 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन पुरुवाला और माजरा के मैदानों पर किया जा रहा है।
    उद्घाटन समारोह में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, एसडीएम एलआर वर्मा, वन अरण्यपाल जीएस राणा, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम रशीद शेख, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान, मां यमुना हॉकी क्लब के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह और सचिव जफर अली के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.