Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पंचायत प्रतिनिधि आगामी ग्राम सभा में लोगों को टीबी जांच के लिए करें प्रेरित
    सिरमौर

    पंचायत प्रतिनिधि आगामी ग्राम सभा में लोगों को टीबी जांच के लिए करें प्रेरित

    By Himachal VartaJuly 31, 2021
    Facebook WhatsApp

    जिला में 01 अगस्त से शुरू होगा टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला स्तरीय क्षय रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के तहत आज यहां जिला परिषद भवन के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला परिषद, पंचायत समिति और सभी पंचायत पदाधिकारियों के साथ 01 अगस्त, 2021 से शुरू हो रहे टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सीमा कन्याल, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा व जिला टीबी अधिकारी वीना सांगल उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर सभी पंचायत पदाधिकारियों से आगामी 8 अगस्त को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में लोगों को टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत टीबी की जांच के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
    जिला टीबी अधिकारी वीना सांगल ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायतों में जिन लोगों को टीबी के लक्षण है उन्हें जांच के लिए बलगम देने के लिए प्रेरित करें ताकि किसी भी पंचायत में कोई भी व्यक्ति टीबी से संक्रमित ना हो।
    उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह अपनी पंचायतों में पिछले 5 वर्षों के दौरान टीबी के सभी नए मरीजों की संख्या व इलाज के बाद ठीक हुए पुराने टीबी मरीजों की संख्या का पता करें और टीबी के कारण पिछले 5 वर्षों के दौरान हुई मृत्यु का आंकड़ा तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं।
    वीना सांगल ने बताया कि सिरमौर में 01 अगस्त से स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम घर द्वार जाकर टीबी मरीजों की पहचान करेगी और टीबी के लक्षण पाए जाने पर बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए टी.बी. टेस्टिंग सेंटर भेजेगी। इसके लिए खण्ड स्तर पर 609 टीमों का गठन किया गया है।
    उन्होंने बताया कि जिन लोगों को 2 हफ्ते से अधिक खांसी व बुखार, वजन का लगातार कम होना, रात को अधिक पसीना आना, गले में गांठ होना, पेट में दर्द होना व छाती में दर्द होने के लक्षण हैं, तो यह टीबी हो सकता है इसलिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच अवश्य करवाएं। अधिक जानकारी के लिए 9878537264 पर कॉल कर सकते हैं तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में 1077 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.