Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में आने वाले पर्यटकों को साथ लाना होगा वैक्सीन सर्टिफिकेट या आर टी पी सी आर की रिपोर्ट
    सिरमौर

    सिरमौर में आने वाले पर्यटकों को साथ लाना होगा वैक्सीन सर्टिफिकेट या आर टी पी सी आर की रिपोर्ट

    By Himachal VartaAugust 5, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन 05 अगस्त -( हिमाचलवार्ता) हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुसरण करते हुए अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण एवं जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने जिला सिरमौर में इस सन्दर्भ में आदेश जारी किए हैं।
    आदेशानुसार जिला सिरमौर में सभी सार्वजनिक स्थलों, सरकारी व निजी संस्थानों में नो मास्क-नो सर्विस के नियम का सख्ती से पालन करना जारी रहेगा। जिला के सभी भागों में कोरोना को रोकने हेतु पांच स्तरीय रणनीति जिसमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सभी विभाग सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया व निर्देशों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करेंगे।
    जिला दण्डाधिकारी ने जिला में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को कोविड की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट, जोकि 72 घंटे से पुरानी न हो, व वैक्सीनेशन (पहली या दोनों डोज़) का सर्टिफिकेट साथ लाने के आदेश जारी किए है।
    आदेशानुसार उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51-60 के प्रावधानों के तहत तथा आईपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
    -०-
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.