Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में चलाई 3 करोड़ रुपये की मधुमक्खी पालन की परियोजना : निदेशक खादी ग्रामोद्योग
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में चलाई 3 करोड़ रुपये की मधुमक्खी पालन की परियोजना : निदेशक खादी ग्रामोद्योग

    By Himachal VartaAugust 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। महिला समाज कल्याण समिति शावगा द्वारा खादी ग्रामोद्योग आयोग के सौजन्य से स्फूर्ति योजना के तहत सिरमौर मधुमक्खी पालक समूह के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन राजगढ मे किया गया।

    महिला समाज कल्याण समिति शावगा के सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक आई जवाहर द्वारा की गई।

    इस मौका पर उन्होंने कहा कि स्फूर्ति भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजना है। स्फूर्ति योजना के तहत बांस, खादी और शहद जैसे एमएसएमई उद्योग में काम करने वाले कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक ढंग से काम कर रहे उद्योगों का तथा उनके कारीगरों का कौशल विकास करना है। इसके लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि योजना के माध्यम से उद्योगों में स्थिरता बनी रहेगी और रोजगार में भी बढ़ोतरी आ सके।

    इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षकों को बेसिक उपकरणों और सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाती है जिससे कि उनको काम करने में आसानी हो सके।

    उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जिला सिरमौर में महिला समाज कल्याण समिति के माध्यम से लगभग 3 करोड़ रुपये की मधुमक्खी पालन की परियोजना चलाई जा रही है जिसमे लगभग तीन सौ मधुमक्खी पालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    इसके साथ साथ उन्हें मधुमक्खी पालन के लिए संसाधन भी प्रदान किये जाएगे ताकि जिले के मधुमक्खी पालक आत्मनिर्भर बन सके। इस मौका पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक देव राज जैन ने खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    परियोजना में मधुमक्खी पालन के मुख्य सलाहकार सरदार जगजीत सिंह कपूर ने मधुमक्खी पालकों को मधुमक्खी पालन की तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके अपना कर शहद के उत्पादन को कई गुणा तक बढाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन से हमें केवल शहद ही नहीं बल्कि अन्य पदार्थ जैसे वैक्स व जैली आदि भी मिलते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.