शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने इन्वेस्टर्स मीट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों को लेकर आज यहां सचिवों और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने पर्यटन, ऊर्जा, आवास और उद्योग क्षेत्रों में हुए एमओयू को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धारा-118 के अन्तर्गत स्वीकृतियां प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निवेशकों को सरकारी भूमि उपलब्ध करवाने में विलम्ब न हो और निजी भूमि के अधिग्रहण के लिए आवश्यकतानुसार लैंड बैंक विकसित किया जाए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भूमिका चयन बिना विलम्ब हो ताकि निवेशकों को उनकी मांग के अनुरूप औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए शीघ्र भूमि आवंटित की जा सके।
डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने जानकारी दी कि हिम प्रगति पोर्टल की समीक्षा के लिए 26 नवम्बर को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में भाग लेने के लिए निवेशकों को भी शिमला आमंत्रित किया गया है।
Breakng
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
Monday, September 28