सिरमौर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और शराबबंदी पर एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 22-11-2019 को श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा सराहा में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने गवर्नमेंट कॉलेज सराह, जीएसएस स्कूल, डीएवी स्कूल सराह तथा एनसीसी के लगभग 600 छात्रों और अध्यापकों / प्राध्यापकों को नशीले पदार्थों के गंभीर खतरे और दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और छात्रों से ड्रग्स और शराब की बुराइयों से दूर रहने और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा, छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू /चलाए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और ऐप के बारे में भी जागरूक किया। इसके अतिरिक्त सिरमौर जिला मे विभिन स्थोनों पर अतिरिक्त नाकाबंदी कर बसों व अन्य गाड़ियों को चेक किया जा रहा है ताकि कोई नशीले पदार्थों को वाहनों में न ले जा सके तथा छात्रों और समाज के अन्य लोगो को भी नशीले पदार्थों और दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
Breakng
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
Monday, September 28