नाहन (हिमाचलवार्ता) :- सिरमौर जिला में राजगढ़ के समीप स्थित बद्रिका आश्रम चेरिटेबल एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरत मन्द बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं है आश्रम ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 24 मोबाइल फोन दान किए है जो जरूरतमंद बच्चों को दिए जाएंगे।
बद्रिका आश्रम के प्रशासनिक अशिकारी राजीव मित्तल ने आज नाहन डाइट प्रधानाचार्य को यह मोबाइल फोन सौंपे है दरअसल शिक्षा विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में डिजिटल साथी फोन हमारा बच्चों का सहारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
जिसके तहत अपील की जा रही है कि लोग ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आकर मोबाइल डोनेट करें जो खुद मोबाइल नहीं खरीद पा रहे है। नाहन डाइट के प्रिंसिपल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा के दौरान देखा गया है कि 20 से 30 प्रतिशत ऐसे छात्र है जिनके पास अपने मोबाइल नहीं है और उन्हें दूसरों की मदद लेनी पड़ रही है जिससे उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के का पूरा लाभ नही मिल रहा है।
