नाहन। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आज नाहन के बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के सच्ची श्रद्धा से निर्वाहन करने के लिए शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन समर्पित कर उनको याद करते हुए कहा कि हमारे सविधान को बनाने में बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सविधान सबसे बड़ा सविधान है, जिसे बनाने में दो साल ग्यारह महीनें अठारह दिन का समय लगा था। इस दिन सविधान ड्राफडिंग समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीम राव अम्बेडकर ने सविधान सभा के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद को मसौदा सौपा था। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। जो आज 70 वर्ष पूरे कर चूका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 के बाद भारत सरकार ने इस दिन को सविधान दिवस के रूप में मनाना निश्चित किया है और इस दिन को हम डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के सविधान निर्माण में बहुमूल्य योगदान के लिए भी याद करते है।
इस अवसर पर नाहन शहर के विशेष आमंत्रित वरिष्ठ नागरिकों ने सविधान के प्रति अपने विचार रखते हुए कहा कि हमे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वाहन करना चाहिए।
इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला नाहन की छात्रा आरती शर्मा व रितीका ने भारतीय सविधान के बारे में विशेष जानकारी सांझा की तथा जिला लोक सम्पर्क विभाग की ओर से सविधान निर्माण में डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के योगदान पर आधारित लघु विडियो भी दिखाइ गई।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त प्रियका चन्द्रा व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16