Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रोनहाट महाविद्यालय रो रहा है बदहाली के आंसू
    सिरमौर

    रोनहाट महाविद्यालय रो रहा है बदहाली के आंसू

    By Himachal VartaAugust 29, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता) :- पिछले चार वर्षों से न भवन, न स्टॉप, न ही मुलभुत सुविधाएं मिल रही है, बदहाली के आंसू बहाने वाला रोनहाट कस्बे का रोनहाट, शासन, प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है, महाविद्यालय में लगभग 150 के करीब छात्र, छात्राएं, दो शिक्षक व एक कमरे के सहारे प्रदेश व देश मे प्रथम होने के नामुकिन सपने देख रहे है।

    महाविद्यालय के कमरे ऐसे है, जिनका यह नही पता कि कब गिरकर, छात्रों व शिक्षकों की जान पर भारी पड़ जाए, यहां प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन व नेताओं के खोखले दावे भविष्य के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे है।आउटडोर क्लासरूम महाविद्यालय रोनहाट

    वर्ष 2017 में महाविद्यालय का पहला सत्र बिठाया गया है, उसी दौरान महाविद्यालय के लिए स्थानीय निवासियों ने जमीन का प्रावधान करके सम्बन्धित विभाग व सरकार के नाम लगभग 35 बीघा जमीन की है, ताकि जल्द महाविद्यालय का निर्माण किया जा सकें, लेकिन सरकार के उदासीन रवैये के चलते रोनहाट महाविद्यालय दर-दर की ठोकरे खाता नजर आ रहा है।क्लासरूम महाविद्यालय रोनहाट

    महाविद्यालय के लिए निजी भवन भी काम नही आ रहे है, महाविद्यालय में पढ़ रहे, अलग-अलग विषयों के छात्र, छात्राओं को भेड़-बकरियों की तरह एक ही कमरे में एकत्रित करके पढ़ाया जाता है। प्राथमिक हेल्थ सेंटर के जर्जर हालत भवन में चल रहे, महाविधालय के भवन में कही से पत्थर गिर रहे है, तो कही से रेत सीमेंट गिर रहा है, दो कमरे के भवन में महाविधायल का कार्यालय चल रहा है, जहां एक कमरे में महाविद्यालय के तीनों श्रेणियों की कक्षाएं चल रही है।पूनम अजटा, छात्रा बीए फ़ाइनल, महाविद्यालय रोनहाट

    वर्तमान स्थिति की बात की जाएं तो महाविद्यालय के अंदर बीए व बीकॉम की कक्षाएं बैठनी थी, लेकिन महाविद्यालय की दयनीय हालत को देखते हुए बीकॉम कक्षा में किसी छात्र ने एडमिशन नही लिया है, बीए में लगभग 150 छात्रों में से 100 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुँच रही है, महाविद्याल के अंदर पॉलिटिकल साइंस व इकोनॉमिक्स के शिक्षक ही तैनात है, बाकी, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कॉमर्स शिक्षकों सहित प्रधानाचार्य पद शुरू से अब तक खाली चल रहे है, इतना ही नही बल्कि वरिष्ठ सहायक, क्लर्क, लेब एसिस्टेंट, उप-सहायक सहित तमाम पद खाली पड़े है, लगभग 18 पदों मेसे 12 पद रिक्त चल रहे है।अरुण जस्टा, पीटीए अध्यक्ष, महाविद्यालय रोनहाट

    छात्र, छात्राओं सहित क्षेत्रीय लोगो की माने तो रोनहाट महाविद्यालय प्रदेश सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहा है, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसी ने महाविद्यालय की सुध नही ली है, या यूं कहो कि लाधिक्षेत्र से पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लीड मिली थी, इस कारण वर्तमान सरकार ने अनदेखी की है।

    छात्रों सहित क्षेत्रीय लोगो ने कई बार नेताओ सहित सरकार को मांगपत्र सौपकर समाधान मांगा है, लेकिन सत्तासीन नेता, केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाकर क्षेत्र में अपनी बातों से लोगो को दिल्ली पहुँचा देते है, और क्षेत्र की समस्याएं जस की तस बनी हुई है।

    महाविधालय में न लाइब्रेरी की सुविधाएं है, न महाविद्यालय का भवन है, न ही स्टॉप है, एनएसएस व एससीसी की फीस छात्रों से पूरी काटी जा रही है, लेकिन सुविधाएं नही है, क्षेत्रवासियों के बच्चों का भविष्य सरकार जानकर अंधेरे में डाल रही है, क्षेत्र वासियों ने रोष भरे स्वर में बताया कि यदि सरकार ने महाविद्यालय की दयनीय हालातों पर जल्द समाधान के कदम न उठाएं तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

    रोनहाट महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा बताते है कि समय समय पर महाविद्यालय की दयनीय स्थिति को लेकर विभाग को सरकार के समक्ष रखा गया है, रिक्त पदों व भवन को लेकर सभी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है, महाविद्यालय की जर्जर हालत के बारे में भी लिखा गया है, कार्यवाही करना सरकार व उच्चाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में है, उनकी कोशिश है कि किस तरह बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.