Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नई औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण के मापदण्डों को पूरा किया जाएगाः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    नई औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण के मापदण्डों को पूरा किया जाएगाः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaNovember 27, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य पर्यावरण एवं संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शान्त व स्वच्छ पर्यावरण को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि वर्तमान और नई स्थिापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण के सभी मापदण्डों को पूरा किया जाए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नई स्थापित होने वाली औद्यागिक इकाइयों में प्रदूषण उपचार संयंत्र अनिर्वाय बनाया जाए ताकि पर्यावरण में न्यूनतम प्रदूषण फैले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह भी सुनिचित करना चाहिए कि सभी वर्तमान अपशिष्ट उपचार संयंत्र उचित प्रकार से चले ताकि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी से प्रदूषण न हो।
    उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला, नालागढ़, काला अम्ब व परवाणु जैसे औद्योगिक नगरों में प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। बद्दी में अपशिष्ट उपचार संयंत्र के सुधार का कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए, जिससे उद्योगों से सिरसा नदी में जाने वाले 1.10 एमएलडी कूडे़ का उपचार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि काला अम्ब में भी अपशिष्ट उपचार संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त काला अम्ब में ठोस कचरा प्रबन्धन की सुविधा प्रदान करने का भी प्रस्ताव है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि जल एवं ठोस कचरा प्रदूषण के अतिरिक्त वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए। प्रायः यह पाया गया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर वाहनों की भारी आवाजाही के कारण वायु प्रदूषण फैलता है। उन्होंने निर्देश दिए कि टैंकरों से पानी उपलब्ध करवाकर कच्चे सड़क मार्गों पर धूल हटाने के लिए नियमित रूप से सफाई की जाए। इसके साथ ही सड़क किनारे वृक्ष लागए जाएं। इन क्षेत्रों में खुले स्थानों पर हरित क्षेत्र, बागीचे और पार्क विकसित किए जाएं, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।
    मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को मल निकास पाईपों के समुचित डिजाईन और बिछाने तथा इनका उचित रख-रखव करने के भी निर्देश दिए।
    पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने मुख्यमंत्री को अश्वस्त किया कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यह सुनिश्चित बनाएंगा कि राज्य के प्रदूषण मुक्त पर्यावरण को हर कीमत पर संरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरूद्ध बोर्ड आवश्यक कार्रवाई करेगा।
    बोर्ड के सदस्य सचिव आदित्य नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार, सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता एवं सी.पालरासु, निदेशक नगर नियोजन विभाग ललित जैन और निदेशक उद्योग हंस राज भी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.