Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नवनियुक्त सोलन जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने मुख्यमंत्री से भेंट की
    हिमाचल प्रदेश

    नवनियुक्त सोलन जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने मुख्यमंत्री से भेंट की

    By Himachal VartaNovember 27, 2019
    Facebook WhatsApp

    सोलन। सोलन जिला भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी मिलने पर आशुतोष वैद्य को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सोलन जिला में भाजपा और मजबूत होकर उभरेगी।
    प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की वास्तिवक ताकत होती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रदेश में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज सुरक्षित हाथों में है और इसी वजह से भारत ने विश्व गुरू की अपनी पहचान वापस पाई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार होने के कारण हिमाचल को बहुत लाभ मिला है। प्रदेश को भरपूर सहयोग देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, भाजपा सचिव रतनपाल सिंह, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया और सोलन जिला भाजपा के राजेश कश्यप, के.एल. ठाकुर, पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.