रेणुका जी। ग्राम पंचायत खूड द्राविल में नशा निवारण आंदोलन शुरु किया गया जिसमें तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान अनिल ठाकुर, पंचायत सचिव लेखराज ठाकुर, पंचायत के सभी सदस्य त
था अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बीच तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर ने इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नशा एक मिठा जहर है जिससे मनुष्य के शरीर की शक्ति धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है और मनुष्य किसी भी कार्य योग्य नहीं रहता। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से घरों में झगड़े पैदा होते हैं और बहुत से घर बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे की आदत कई प्रकार के अपराध को भी जन्म देती है जिसमें चोरी झगड़े मारपीट डकैती आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत ऐसी होती है जो मनुष्य को जेलों में सलाखों के पीछे पहुंचा देती है। उन्होंने उपस्थित लोगों और विशेषकर युवा से आग्रह किया कि वे नशे से
दूर रहे ताकि सुखमय जीवन जीया जा सके। उन्होंने खासकर महिलाओं को बताया कि यदि कोई परिवार का व्यक्ति शराब पीकर या कोई भी नशा करके घर आता है तो उसमें उसके साथ कोई बहस या झगड़ा ना करें क्योंकि उस समय वह नशे में होता है। उस समय केवल उसे एक बीमार व्यक्ति की तरह देखें और जब वह ठीक स्तिथि में हो तो उसे समझाने की कोशिश करें। क्योंकि नशे की हालत में यदि उसको समझाने की कोशिश करें या उसके साथ बहस करेंगे तो ऐसी स्थिति में वह झगड़ा भी कर सकता है और खुद को ही मार सकता है या दूसरे को भी मार सकता है। उन्होंने कहा कि क्या शादियां व पार्टियां बिना शराब व अन्य नशों के बगैर नहीं हो सकती, इस आदत को भी बदलना होगा ताकि नई पीढ़ी इस लत से बच सके। इस बीच दूसरे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील कल्याण अधिकारी ब
लवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि हम समय पर वरिष्ठ नागरिक दिवस नहीं मना पाए क्योंकि उस दौरान जिला सिरमौर में उप चुनाव को लेकर आचार सहिंता लगी हुई थी जिस कारण यह कार्यक्रम हमें आज करना पड़ रहा है। इस बीच बलवीर सिंह ठाकुर ने स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अनिल ठाकुर को शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया और पंचायत के सचिव लेखराज ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं को भी शाल व टोपी से सम्मानित किया गया।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28