शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निगम को अपनी कार्य प्रणाली में पूर्ण व्यावसायिकता अपनानी चाहिए ताकि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में यह अपना अस्तित्व बनाए रख सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम के पूरे स्टाफ को नियमित तौर पर प्रशिक्षण और कौशल उन्ययन पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वे अतिथियों को बेहतर सेवाएं दे सके। निगम कर्मचारियों का व्यवहार बहुत विनम्र होना चाहिए क्योंकि हिमाचल प्रदेश की एक प्रसिद्ध पर्यटक गंतव्य के रूप में पहचान काफी हद तक उनके हाथों में हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि निगम की सभी सम्पतियों का उचित रख-रखाव रखा जाए ताकि पर्यटक इनकी ओर आकर्षित हों। उन्हांेने कसौली में बनने जा रहे निगम के होटल कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे यह कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सके।
निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने बैठक की कार्यवाही संचालित की।
मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल खाची और पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनोज कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28