शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य के कारण हिमाचल प्रदेश फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है और वे यहां फिल्म निर्माण में रूचि दिखा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह बात आज मनाली में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ भेंट के उपरांत पत्रकारों से कही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमिताभ बच्चन को हिमाचली शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। अभिनेता रणवीर कपूर भी इस दौरान उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने हिमाचल प्रदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की वादियां बहुत खूबसूरत हैं और लोग भी शांतिप्रिय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी कि आप लोग ऐसे खूबसूरत परिवेश में रहते हैं, जहां प्रकृति ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मी जगत के ही नहीं, बल्कि प्रदेश को निवेशकों के लिए भी पंसदीदा स्थली के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री को मनाली भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों ने परिधि गृह मनाली में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों की शिकायतें भी सुनीं।
लोक सभा सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक किशोरी लाल व सुरेन्द्र शौरी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष नीना ठाकुर सहित अन्य गण्मान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Breakng
- मुख्यमंत्री नहीं कोमेडियन के रोल में नज़र आते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : डॉ राजीव बिंदल
- 10 मई को राजगढ़ में मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
- पांवटा-शिलाई पर बाइक से स्कार्पियो की टक्कर में स्कूल प्रवक्ता की मौत
- पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा बोले कांग्रेस की सरकार घोटालों की मारामार
- कबड्डी फाइनल में चंडीगढ़ ने सराहा को हराकर ट्राफी जीती
- चूडेश्वर सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई
Wednesday, May 8