Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दिव्यांगों को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार के प्रयास के साथ जन- सहभागिता भी आवश्यक-डॉ0परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    दिव्यांगों को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार के प्रयास के साथ जन- सहभागिता भी आवश्यक-डॉ0परूथी

    By Himachal VartaDecember 3, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। दिव्यांगों को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार के प्रयास के साथ जन सहभागिता भी आवश्यक है। यह विचार उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0 परूथी ने आज विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर नाहन के आस्था स्पेशल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए।
    उन्होंने बताया कि दिव्यंागता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति लोगो के व्यवहार में बदलाव लाने और दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति करूणा, आत्मसम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सर्वागीण विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैै ताकि वह आम नागरिक की तरह सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सके जिसके लिए सरकार विभिन्न तरह की योजनाएं चला रही है।
    उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में प्रशासन द्वारा चार हजार से अधिक दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें पहचान पत्र जारी किए जा चुका है। यह पहचान पत्र उन्हें सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने और सरकार की सभी योजनाओं को आसानी से अपनाने में मददागार साबित होती है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के स्वरोजगार हेतु आसान शर्तों में 25 लाख तक ऋण मुहैया किया जा रहा है और दिव्यांग छात्रों को बिना किसी आय सीमा के छात्रवृति दी जा रही है। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों के विवाह हेतू सरकार 40 हजार तक का अनुदान प्रदान कर रही है और गृह निर्माण के लिए एक लाख 30 हजार तक का अनुदान प्रदान कर रही है और जिला में अभी तक 4407 लोगों को सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पैंशन भी मुहैया करवाई जा रही है।
    इससे पूर्व जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए डिजिटल अपंगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) व दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद ने अंपगता के कारणों तथा निवारण बारे उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इस समारोह का आयोजन आस्था वेलफेयर सोसायटी तथा जिला कल्याण अधिकारी नाहन द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता, पेंटिग, कविता और विभिन्न सांकृतिक कार्यक्रमों भाग लिया जिनमें अर्पिता, साहिल ठाकुर, नेहा शर्मा ने नशा निवारण पर अपने विचार व्यक्त किए और आस्था स्कूल के छात्रों ने नाटी प्रस्तुत की। जिसके लिए उपायुक्त सिरमौर ने दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार वितरण किए।
    इससे पहले आस्था वेलफेयर सोसायटी के संयोजक आशुतोष ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का विश्व विकलंागता दिवस समारोह में सम्मिलत होने के लिए आभार व्यक्त किया तथा अपनी मांगें रखी। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि प्रतिभा कौशिक, डॉ0 विनोद व आस्था विशेष स्कूल के प्रधानाचार्य और विभिन्न स्कूलों के दिव्यांग बच्चों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.