Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»13से 19 नवम्बर तक आयोजित होगा अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-आर.के.गौतम
    सिरमौर

    13से 19 नवम्बर तक आयोजित होगा अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-आर.के.गौतम

    By Himachal VartaOctober 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 12 अक्तूबर- ( हिमाचलवार्ता)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन इस वर्ष 13 से 19 नवंबर, 2021 तक होगा। मेले के प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड रामकुमार गौतम ने कहा कि मेले के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जबकि समापन समारोह के मौके पर राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमत्रिंत किया जाएगा।
    उपायुक्त ने इस बात पर भी जोर दिया कि मेले से पहले श्री रेणुका जी में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि मेले के दौरान लोगों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े।  उन्होंने कहा कि पार्किंग और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यों के लिए उप समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देव पालकियों तथा वाद्य दल के प्रतिभागियों को कोविड टेस्ट अथवा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा।
    उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने श्री रेणुका जी में सोलर लाइटों की व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कहा। मेले में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए ददाहु से रेणुका सड़क पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था करने को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिए।  उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर पहले की भांति ही अपना प्लान तैयार करे। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी मेंले के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा अस्थाई डिस्पेंसरी की स्थापना, बिजली, पेयजल, सड़क की मुरम्मत, शौचालयों की व्यवस्था,  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेंपलिंग टीम का गठन,  स्मारिका प्रकाशन समेत मेले से जुड़े अन्य विभिन्न पहलुओं  पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    उपायुक्त ने कहा कि मेले के आयोजन से जुड़ी सभी उप समितियां अपने स्तर पर भी बैठकों का आयोजन करें ताकि मेले के स्वरूप और प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में मांस, मछली, शराब तथा पॉलिथीन प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
    इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, अध्यक्ष बीडीसी संगडाह मेलाराम शर्मा, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर रामेश्वर शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुकाजी विकास बोर्ड दीपराम शर्मा, रेणुकाजी विकास बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.