Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में अदरक की बंपर फसल, किसानों को मिल रही कम कीमत उन्होंने मांगा समर्थन मुल्य
    सिरमौर

    सिरमौर में अदरक की बंपर फसल, किसानों को मिल रही कम कीमत उन्होंने मांगा समर्थन मुल्य

    By Himachal VartaOctober 13, 2021
    Facebook WhatsApp

     नाहन  13 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में इस वर्ष अदरक की बंपर फसल हुई है लेकिन मंडियों में उचित दाम ना मिलने से अदरक के किसान मायूस हुए हैं । गुणवत्ता और स्वाद के लिए समूचे एशिया में मशहूर सिरमौरी अदरक आजकल 6 सौ से 7 सौ रुपए प्रति मन के हिसाब से बिक रहा है।

    जिसके चलते किसानों को अपना मेहनताना भी नसीब होता नहीं दिख रहा है । ऐसे में मायूस किसान अदरक के सरकारी खरीद है और समर्थन मूल्य निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं।

    स्थानीय किसानों ने बताया कि सिरमौर जिले में इस बार अदरक की बम्पर फसल हुई।  पिछले सीजन में 1000 रुपय से अधिक बिकने वाले अदरक के इस बार 600 से 700 बमुश्किल दाम मिल रहे हैं। ऐसे में किसानों को फसल पर लागत भी पूरी मिलने की उम्मीद नहीं है।

    दरअसल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में अदरक किसानों की मुख्य नगदी फसल है। किसानों की साल भर की आर्थिकी अदरक पर ही निर्भर रहती है। सिरमौर का अदरक गुणवत्ता और स्वाद के लिहाज से समूचे एशिया में अव्वल है लेकिन उच्च गुणवक्ता युक्त अदरक की बिडम्बना यह है कि पत्रक पर सरकारी इनायत नहीं हुई है ना तो सरकारी तौर पर खरीद होती है और ना ही अदरक को समर्थन मूल्य मिला है।

    ऐसे में किसान राम भरोसे है। आसपास की मंडियों में दाम नहीं मिल रहे हैं और किसान दूरदराज कि बड़ी मंडियों में पहुंच नहीं सकते। ऐसे में किसान अदरक की खरीद के लिए सरकार की ओर निहार रहे हैं।

    किसानो ने  मांग है कि अदरक की खरीद के सरकारी इंतजाम किए जाएं और उचित दाम प्रदान किए जाएं। अदरक को समर्थन मूल्य घोषित हो। ताकि किसानों को। उनकी फसलों के उचित दाम मिल सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.