Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»तकनीकी विश्वविद्यालय को दिया जाएगा 10 करोड़ रुपये का आवर्ती अनुदान: मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    तकनीकी विश्वविद्यालय को दिया जाएगा 10 करोड़ रुपये का आवर्ती अनुदान: मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaDecember 6, 2019
    Facebook WhatsApp

    लम्बलू को उप-तहसील बनाने की घोषणा

    हमीरपुर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर को 10 करोड़ रुपये का आवर्ती अनुदान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर के नए ब्लाॅक के निर्माण का कार्य आगामी छः महीनों में पूरा किया जाएगा और यहां विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षणिक अधोसंरचना उपलब्ध करवाई जाएगी।
    मुख्यमंत्री आज हमीरपुर में तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के उपरान्त सम्बोधित कर रहे थे। यह भवन 66.61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए केफेटेरिया, शाॅपिंग परिसर और ओपन एयर थियेटर की आधाशिलाएं भी रखीं।
    उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलगीत, वार्षिक रिपोर्ट, पत्रिका, विद्यार्थियों के लिए टैक ऐप, शोध पत्रिका और ई-लाईब्रेरी का विमोचन भी किया।
    उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की कार्य प्रणाली के विपरीत वर्तमान सरकार सभी विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान सुनिश्चित बना रही है ताकि इन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। पूर्व सरकार ने विकास के कई आसमानी दावे किए, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ, जबकि वर्तमान सरकार ईमानदारी से कार्य करने और व्यावहारिक उपलब्धियां हासिल करने में विश्वास रखती है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार हिमाचल प्रदेश को उदार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। केन्द्र ने प्रदेश के लिए 10 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं, जिनसे राज्य विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य पर 46 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक ऋण का बोझ छोड़ा था, लेकिन अपने कुशल वित्तीय प्रबन्धन के कारण वर्तमान सरकार राज्य की खराब आर्थिकी को पटरी पर लाने में सफल हुई है।
    उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता संभालने के कुछ समय बाद ही जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से जन मंच की पहल की। इसके कारण अभी तक लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। अब सरकार ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाईन आरम्भ की है, जिससे लोग अपने घरों से ही अपनी समस्याओं का हल करवा सकेंगे।
    मुख्यमंत्री ने लम्बलू में उप-तहसील खोलने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
    केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने विकास के मामले में हमीरपुर ज़िला की पूरी तरह अनदेखी की। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ज़िला विकास को गति मिली है और यह तेजी से प्रगति एवं खुशहाली की राह पर आगे बढ़ रहा है।
    अनुराग ठाकुर ने कहा कि तकनीक शिक्षा युवाओं के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, जिससे उन्हें रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त युवाओं को अपने स्टार्ट अप आरम्भ करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय में नवाचार इंक्यूबेशन केन्द्र में स्थापित किए जाएंगे ताकि युवाओं को अपने स्टार्ट अप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
    विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने आज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 135 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने मुख्यमंत्री व केन्द्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया।
    विधायक कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा और स्थानीय पंचायत की प्रधान ऊषा देवी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
    मुख्यमंत्री ने लम्बलू व खांगल विद्युत केन्द्रों की आधारशिलाएं रखीं
    मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में 7.74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन्डोर स्टेडियम का शुभारम्भ किया।
    उन्होंने 5.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ईवीएम गोदाम का शिलान्यास किया, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण कुटीर और कमांडेंट गृह रक्षा के कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।
    मुख्यमंत्री ने 38.31 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली गसोता जलापूर्ति योजना तथा लम्बलू व खांगल में क्रमशः 5.50 करोड़ रुपये व 8.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 33/11 केवी उप-केन्द्रों की आधारशिलाएं रखीं। इन उप-केन्द्रों से 22 पंचायतों के 81 गांवों की 70 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी।
    जय राम ठाकुर ने इसके उपरान्त ज़िला कल्याण अधिकारी कार्यालय का शिलान्यास किया, जिसे 2.24 करोड़ रुपये खर्च कर तैयार किया जाएगा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.