Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»त्योहारों के सीजन को लेकर जिला सिरमौर सेफ्टी डिपार्टमेंट इन दिनों एक्शन मोड में।
    सिरमौर

    त्योहारों के सीजन को लेकर जिला सिरमौर सेफ्टी डिपार्टमेंट इन दिनों एक्शन मोड में।

    By Himachal VartaOctober 23, 2021
    Facebook WhatsApp

     नाहन 23 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- त्योहारों के सीजन में लोगों के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर जिला सिरमौर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट इन दिनों एक्शन मोड में है। 23 अक्टूबर शनिवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर सुनील शर्मा की टीम ने नाहन बाजार में अचानक अपनी धमक दी। फूड सेफ्टी टीम के द्वारा गुन्नू घाट स्थित मिठाई की दुकानों से तीन अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल उठाए गए। जिनमें बेसन, लड्डू, कलाकंद तथा मिलक केक आदि के सैंपल लिए गए।

    गौरतलब हो कि फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के द्वारा पांवटा साहिब में भी 5 सैंपल मिठाइयों के लिए गए थे। जिसमें खोया, बर्फी, मिलक केक सहित चॉकलेट के गिफ्ट पैक आदि शामिल थे। विभाग के द्वारा सभी लिए गए 8 सैंपल को कंडाघाट टेस्ट लैब में भेज दिया गया है। अब यदि यह सैंपल फेल पाए जाते हैं तो अंडर फूड एंड सेफ्टी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

    बता दें कि यदि लिए गए सैंपल सब्सटेंडर्ड निकलते हैं तो इस पर 5 लाख रूपए तक का जुर्माना मिस ब्रांड पर 3 लाख रूपए तथा अनसेफ रिपोर्ट आने पर 5 से 7 लाख रूपए तक का जुर्माना तथा 3 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। अब यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि विभाग में इन दिनों तेजतर्रार अधिकारी लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं।

    खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुनील शर्मा का कहना है कि फिलहाल मिठाइयों आदि के सैंपल लिए जा रहे हैं। जल्द ही अन्य खाद्य वस्तुओं की भी सघन तरीके से जांच कर सैंपल भरे जाएंगे। शनिवार को लिए गए सैंपलों के दौरान टीम में सुनील शर्मा के साथ सहायक सुरेंद्र व प्रदीप भी शामिल रहे।

    काबिले गौर हो कि हाल ही में जिला सिरमौर खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा नकली नमक को लेकर एक बड़े मॉल में सैंपलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया गया था। नकली नमक के पाए जाने के बाद से विभाग लगातार खाद्य वस्तुओं व पदार्थों की जांच को लेकर चौकन्ना बना हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.