विक्रम कैसल में होम गार्ड के जवानों ने धूमधाम से मनाया 57वां स्थापना दिवस
नाहन। गृह रक्षा नागरिक सुरक्षा चुतर्थ वाहिनी जिला सिरमौर ने प्रशिक्षण केन्द्र बिक्रम-कैंसल में अपना 57वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया, जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत की।
अपने सम्बोधन में उपायुक्त ने कहा कि गृहरक्षा के जवान प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से निपटने के लिए पुलिस के साथ मिलकर अहम भूमिका अदा करते है, जिसके कारण गृह रक्षा विभाग का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा की स्थापना 6 दिसम्बर, 1962 को भारत के युद्व के दौरान देश मंे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कि गई थी।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में गृह रक्षा के जवानों द्वारा स्कूलों में बच्चों को आपदा प्रबंधन से निपटने के गुर सिखाए जा रहे है। इसके अतिरिक्त तलाबों की सफाई, पॉलीथीन हटाओ अभियान में भी इन जवानों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया जाता है। उन्होंने कहा कि गृहरक्षा के जवानों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों, अस्पतालों व मेलों में भी पुलिस के साथ मिलकर सेवाएं दी जाती है।
उपायुक्त ने कहा कि जिस निष्ठा से गृहरक्षा के जवान समाज की सेवा कर रहे है, उसमें कमी नहीं आनी चाहिए। इस विषय पर विचार किया जा रहा है कि कैसे इनकी सेवाओं में निरन्तरता स्थापित हो सके ताकि होमगार्ड के जवानों को पूरे वर्ष काम मिलता रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र विक्रम कैसल के समीप वर्षा जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत तीन बीघा जमीन में तालाब का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें तैराकी के लिए प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। तालाब के निर्माण से इस प्रशिक्षण केन्द्र का महत्व भ्रमण की दृष्टि से बढ़ जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले गृह रक्षकों को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में गृह रक्षा के जवानों द्वारा सलामी, मार्च पास्ट, व्यवसायिक प्रर्दर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्र्रम प्रस्तुत करने के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें म्यूजिकल चेयर में सुनिता कुमारी, बोरी दौड में लेख राम, सुई धागा प्रतियोगिता में नीलम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व आदेशक गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी सिरमौर राकेश सिंह सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी गुमान सिंह, प्रभारी दमकल केन्द्र नाहन लाजेन्द्र दत्त, सेवानिवृत डीआईजी के0एस0पुण्डीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16