Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन विस क्षेत्र में 121मतदान केन्द्रों पर होगा मतदाता सूचियों का पुनर्निरीक्षण
    सिरमौर

    नाहन विस क्षेत्र में 121मतदान केन्द्रों पर होगा मतदाता सूचियों का पुनर्निरीक्षण

    By Himachal VartaNovember 6, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन, 06 नवम्बर – (हिमाचलवार्ता)भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 नवंबर से 09 दिसंबर, 2021 तक सिरमौर जिला के 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी 121 मतदान केंद्रों पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने दी।
    निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि 10 नवंबर से 9 दिसंबर 2021 तक की अवधि में नाहन विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां संबंधित मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि में अभिहित अधिकारी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए फार्म 7 और 8 भी इसी अवधि में प्राप्त किए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि 10 नवम्बर से शुरू हो रहे इस विशेष अभियान के मध्यनजर सभी बूथ लेवल अधिकारी, मनोनित अधिकारी और पर्यवेक्षकों के लिए 09 नवम्बर को उपायुक्त कार्यालय नाहन के बचत भवन में प्रातः 11 बजे और दोपहर 2 बजे अभ्यास रखा गया है।
    रजनेश कुमार ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान के दौरान आपत्ति व आक्षेप प्राप्त करने के लिए 14 व 28 नवम्बर 2021 (रविवार के दिन) निर्धारित किए गए हैं। मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए तिथि 1 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। इस अवधि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक संबंधित मतदान केंद्र की सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं तथा नाम आदि अन्य त्रुटियां भी सही करवा सकेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.