Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने ₹7 प्रति किलोमीटर कम किया किराया
    सिरमौर

    सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने ₹7 प्रति किलोमीटर कम किया किराया

    By Himachal VartaNovember 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन 07 नवम्बर (हिमाचलवार्ता) :- डीजल के दाम कम होने के कारण सिरमौर ट्रक ऑपरेटर युनियन और चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा साहिब ने माल भाड़े मे कटौती की है। युनियन ने प्रति किलोमीटर सात रूपये किराया कम कर दिया है। नया कम हुआ किराया सोमवार 8 नवम्बर से लागू होगा।
    इस बाबत चेंबर आफ कामर्स से भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी है। जानकारी के मुताबिक पिछले माह डीजल के रेट लगातार बढ़ने पर युनियन ने माल भाड़े को तीन रुपए प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया था।
    इससे उद्योगपतियों को अधिकतम 12 हजार रुपए तक की अतिरिक्त मार पड़ी थी। पहले पांवटा साहिब से बैंगलोर का माल भाड़ा एक लाख 10 हजार रुपए लिया जाता था जो अभी तक 1 लाख 17 हजार 200 रूपये लिया जा रहा है।
    इसी प्रकार गुजरात के अहमदाबाद के 55350 रुपए की जगह अब 59250 रुपए लिये जा रहे थे। मुंबई के किराये मे करीब 5 हजार रुपए बढ़ गए थे। दिल्ली का किराया 18250 रूपये से 19100 रूपये तक हो गया था। वहीं कलकत्ता के 70300 से बढ़ाकर 82400 रूपये हो गये थे। जो अब घट जायेंगें।
    इससे उद्योगपतियों को जहां 25 हजार प्रति चक्कर तक की बचत होगी वहीं मंहगाई पर भी कुछ लगाम लगेगी। गोर हो कि सिरमौर ट् ऑपरेटर युनियन पांवटा साहिब के तारुवाला से अपना कार्य करती है।
    पांवटा साहिब मे उद्योगों का सारा तैयार माल जहां देश के कौने कौने मे जाता है वहीं कच्चा माल पांवटा लाया जाता है। युनियन के अंर्तगत करीब 2 हजार ट्रक व ट्राले चलते हैं जो देश के कौने कौन तक तैयार माल को पंहुचाने का कार्य करते हैं।
    चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्टरी के अध्यक्ष सतीश गोयल और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर युनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसमेर सिंह भूरा, उप प्रधान बलविन्द्र सिंह बिंदर, सोसाईटी चेयरमैन सोमनाथ शर्मा, वाईस चेयरमैन गुरपाल सिंह गिल आदि ने बताया कि उद्योगपतियों और युनियन ने पहले ही किराये के घटाने बढ़ाने की रैशयो तय की हुई है।
    जिस हिसाब से डीजल बढ़ता है किराया भी बढ़ जाता है और जैसे ही डीजल के दाम घटते है किराया भी घटा दिया जाता है। नया घटा किराया सोमवार से लागू हो जायेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.