Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका मेले से संबंधित तैयारियां 11 नवम्बर तक करें पूरी=रामकुमार गौतम
    सिरमौर

    रेणुका मेले से संबंधित तैयारियां 11 नवम्बर तक करें पूरी=रामकुमार गौतम

    By Himachal VartaNovember 8, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन 08 नवम्बर 2021 -( हिमाचलवार्ता) अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2021 के आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड राम कुमार गौतम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
    उपायुक्त ने बताया कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं तथा आने वाली पीढियों को इनके महत्व के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि मेले का आयोजन सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जा सके। सभी अधिकारियों को मेले से संबंधित तैयारियां 11 नवम्बर तक पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ददाहू स्कूल से लेकर मेला स्थल तक सजावटी रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के चलते इस वर्ष यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी लोग कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें जिसमें मुंह पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना, शामिल है। उन्होंने ददाहू अस्पताल में आइसोलेशन रूम तैयार करने का निर्देश दिया ताकि कोविड से संबंधित लक्षणों वाले व्यक्तियों को वहां डॉक्टरों की देख रेख में अलग से रखा जा सके।
    उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज नही लगवाई है वे अपने नजदीकी सेंटर में जाकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाये ताकि 23 नवम्बर 2021 तक दूसरी डोज की शत प्रतिशत कवरेज के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके, ताकि कोविड के फैलने की सम्भावना को कम किया जा सके तथा भविष्य में हमे पुनः लॉकडाउन जैसी स्थिति का सामना ना करना पडें। उन्होंने बताया कि जो लोग अभी तक कोरोना का टीका लगवाने से छूट गये हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की जाये और उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाये।
    बैठक के दौरान खेलों से सम्बन्धित मद पर भी चर्चा की गई और खेलो के आयोजन हेतु गठित कमेटी को आयोजन प्रक्रिया में तेजी लाने व कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चन्द्रा, उप-मण्डलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार उप-मण्डलाधिकारी संगडाह डॉ विक्रम नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.