Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं बने स्वच्छता के संदेशवाहक:- डॉ. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं बने स्वच्छता के संदेशवाहक:- डॉ. परूथी

    By Himachal VartaDecember 7, 2019
    Facebook WhatsApp

    उपायुक्त सिरमौर ने मोगिनंद स्कूल से किया ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान का शुभारंभ
    आगामी दिनों में ‘एक दिन पंचायत के नाम’ से चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
    नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद से ‘एक दिन स्कूल के नाम’ से जिला सिरमौर में स्वच्छता अभियान शुरूआत करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने कहा कि सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं स्वच्छता के संदेशवाहक के रूप में कार्य करें ताकि स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

    उन्हाेंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिर्वतन लाने और स्कूलों के आस-पास प्लास्टिक को इक्कठा करके उसका निष्पादन करना और लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक करना है। इस अभियान के तहत आज जिले के लगभग 1000 ग्रीष्म अवकाश वाले स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्कूल परिसर के आसपास पॉलीथिन इकत्रित किया ।
    उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपने-अपने घरों में प्लास्टिक के कूड़े-कचरे को बोतल में डालकर पॉलीब्रिक बनाने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए अपने घरों में पानी के दुरूपयोग को रोकने व फिट इंडिया मूवमैंट के तहत स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तर्ज पर आगामी दिनाें में ‘एक दिन पंचायत के नाम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके अतंर्गत जिला सिरमौर की सभी पंचायतों को शामिल कर प्लास्टिक कचरे के विरूद्व जन अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, त्रिलोकपुर में नवरतन थीम पार्क स्थापित करने तथा जिले में दन्तवन व वायुशोधक पौधे लगाने और सभी स्कूलों में एक्युप्रेशर ट्रैक बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि यह आठ दिवसीय अभियान दिसंबर, 2019 से मार्च, 2020 तक प्रत्येक पहले और चौथे शनिवार को लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत, कूड़ा-कचरा फैकने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी और आने वाले दिनों में ऐसे व्यक्तियों के चालान भी किए जाएंगे। इस अभियान के तहत कक्षा पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर के भीतर और पांचवीं कक्षा से ऊपर के छात्र, इको क्लब, स्काउट और गाइड, एनएसएस और एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर शिक्षकों की देखरेख में 500 मीटर तक के क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया।
    उन्होंने कहा कि स्कूलों में जल शक्ति, पौधा-रोपण, फिट इंडिया मूवमेन्ट और स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा प्रर्दशन करने वाले स्कूल को चयनित कर 2 अक्तूबर, 2020 को गांधी जंयती के अवसर पर 75 हजार रूपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएंगी।
    इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण फिल्म उत्सव का भी शुभारंभ किया जिसमें छठी से आठवी कक्षा के बच्चों को पर्यावरण आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी ताकि उनमें पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा हो सके।
    इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिंन्ह भेंट किया।
    इस अभियान में मोगिनन्द स्कूल की छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.