Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गुरु नानक देव के 552वां प्रकटोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा पांवटा साहब गुरुद्वारा
    सिरमौर

    गुरु नानक देव के 552वां प्रकटोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा पांवटा साहब गुरुद्वारा

    By Himachal VartaNovember 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु नगरी के गुरुद्वारे में आज से तीन दिवसीय गुरु पर्व का शुभारंभ हो गया है ,जहां आज अखण्ड पाठ रखा गया है तो वहीं कल गुरु नगरी में गुरु कीर्तन भी कोविड प्रोटॉकल को ध्यान में रखते हुए निकाला जाएगा।

    बता दे की 19 नवम्बर को गुरु नानक देव जी का 552 वां प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा,तो वहीं कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम होंगे। गुरु पर्व के मद्देनजर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तैयारियां पूरी कर दी हैं।

    बताते चले कि सिखों के पहले गुरु कहे जाने वाले गुरु नानक देव जी के 552 वें प्रकटोत्सव के लिए पांवटा साहिब का गुरुद्वारा साहिब सज गया है। अब यहां तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव आज से शुरु हो गया,पर्व के लिये पांवटा साहिब में गुरुद्वारा व नगर दुल्हन की तरह सज रहा है।

    हालांकि कोरोना महामारी के चलते गुरु पर्व पर इस बार तीन वर्ष बाद भव्य नगर कीर्तन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत निकलेगा, यह कीर्तन 18 नवंबर गुरुवार को दोपहर एक बजे निकलेगा।

    गुरुद्वारा पांवटा साहिब के मीत प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह, प्रबंधक सरदार जागीर सिंह, कैशियर गुरमीत सिंह और सदस्य सरदार हरप्रीत सिंह रतन आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर 17 नवंबर से गुरुद्वारे में कार्यक्रम आरंभ हो गये हैं।

    आज श्रद्धालुओं द्वारा तीन अखण्ड पाठ शुरु किये गये हैं ,जो भोग के साथ 19 नवम्बर को सुबह 6 बजे सम्पन्न होंगे। वहीं उन्हाने बताया कि 19 नवम्बर को प्रमुख कार्यक्रम रहेगा,गुरुदेव का प्रकटोत्सव भी इसी तारीख का है,इस दिन निशान साहब झुलाये जायेंगे,अमृत संचार होगा,सारा दिन विशेष दीवान सजेगा जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतो को निहाल करेंगे।

    रात 8:30 बजे से कवि दरबार सजेगा जिसमे दूर दूर से आये कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। बहरहाल, पांवटा साहिब गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव शुरू हो गया है। आज नगर कीर्तन, कीर्तन दरबार, ढाढी दरबार व बच्चों का कवि दरबार होगा।

    वहीं 19 नवम्बर को भोग अखंड, कीर्तन व ढाढी दरबार तथा रात 8:30 बजे विशेष कवि दरबार सजेगा। जिसमें दूर दूर से आये कवि गुरु नानक देव के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.