Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आम्बवाला-सैनवाला महिला मंडल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को सौंपी पॉलीब्रिक्स
    हिमाचल प्रदेश

    आम्बवाला-सैनवाला महिला मंडल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को सौंपी पॉलीब्रिक्स

    By Himachal VartaDecember 9, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी द्वारा चलाएं जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक से पॉलीब्रिक्स बनाकर पर्यावरण स्वच्छ करने की मुहिम में आज आम्बवाला-सैनवाला महिला मण्डल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने द्वारा तैयार की गई लगभग 70 पॉलीब्रिक्स उपायुक्त को उनके कार्यालय में सौंपी।
    इस अवसर पर महिलाओं ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त सिरमौर से प्रेरणा लेते हुए पॉलीब्रिक्स बनाने का काम तीन  महीने पहले शुरू किया था और जब भी उन्हें रास्ते में कहीं प्लास्टिक का कचरा दिखाई देता था तो वह उसे उठाकर प्लास्टिक की बोतलों में भर लेती थी। महिलाओं ने बताया की उन्होंने अपने बच्चों को भी इस बारे में जागरूक किया है और वह भी प्लास्टिक का सारा कचरा घर पर रखी बोतलों में भरते हैं। उन्होंने बताया की अपने आस-पास के क्षेत्र के इलावा उन्होंने अपने वार्ड की भी सफाई की और एकत्रित किए गए प्लास्टिक के कचरे से पॉलीब्रिक्स बनाना  शुरू किया। उन्होंने कहा की उपायुक्त द्वारा चलायी गयी यह मुहीम बहुत आगे तक जाएगी और पर्यावरण को साफ सुथरा बनाने में काफी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
    इस अवसर पर महिला मंडल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए बधाई देते हुए उपायुक्त सिरमौर ने उन्हें अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने महिलाओं को अपने घरों में चार-चार बोतले रखने की सलाह दी। एक बोतल में पीने का पानी भर कर रोज नियमित पानी पिएं और दूसरी बोतल को बाथरूम में रखें और उसमे अपने बाल इकक्ठा करें इसी के साथ दो बोतलें रसोई में रखें जिन में गीला और सूखा प्लास्टिक का कचरा इकक्ठा कर उनकी पॉलीब्रिक्स बनाये। उन्होंने ने कहा की पर्यावरण को साफ रखने की दिशा में जो पंचायत बेहतरीन काम करेगी उसे किंकरी देवी अवार्ड के तहत एक लाख रूपये का इनाम दिया जायेगा।
    इस मौके पर प्रधान महिला मंडल सरोज बाला तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दया, रक्षा तोमर, प्रीता देवी, सुलोचना, सत्या देवी, सीता देवी और रक्षा देवी मौजूद थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.