Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»100प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए स्वयं फिल्ड में उतरीं उपायुक्त
    सिरमौर

    100प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए स्वयं फिल्ड में उतरीं उपायुक्त

    By Himachal VartaNovember 28, 2021
    Facebook WhatsApp

     18 से अधिक आयु के सभी लोगों की कोरोना रोधी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए जिला में रविवार को विशेष टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है।

    रविवार सुबह भोरंज पहुंचकर मोबाइल टीमों को किया रवाना

    विशेष टीकाकरण दिवस के तहत मोबाइल टीमों ने सुबह ही आरंभ किया टीकाकरण
    (हिमाचल वार्ता) हमीरपुर 28-11-2021
    18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की कोरोना रोधी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए जिला में रविवार को विशेष टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है।
    इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए रविवार को जिले भर में लगभग 200 मोबाइल टीमों ने सुबह से ही घर-घर दस्तक देनी आरंभ कर दी।
    रविवार की छुट्टी के बावजूद स्वयं फील्ड में उतरते हुए उपायुक्त देब श्वेता बनिक सुबह-सवेरे ही भोरंज पहुंचीं और मोबाइल टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    जिला के अन्य उपमंडलों में भी सुबह ही ये टीमें रवाना कर दी गईं। उपायुक्त ने बताया कि कई मोबाइल टीमों ने सुबह 7 बजे से ही टीकाकरण आरंभ कर दिया। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सभी पात्र लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कर रही हैं।
    इस दौरान झुग्गी बस्तियों, श्रमिक बस्तियों और विभिन्न निर्माण कार्य स्थलों पर भी विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है, ताकि प्रवासी श्रमिकों को भी कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा सके। 
     उपायुक्त ने बताया कि रविवार को अधिकांश लोगों के घर पर ही रहने के कारण इस दिन को विशेष टीकाकरण दिवस के लिए चुना गया है। इससे मोबाइल टीमें अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर सकेंगी। 
    उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि अगर उनके आस-पास कोई पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूट गया है तो वे तुरंत अपनी आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर या स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को इसकी सूचना दें या फिर टाॅल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें। 
    इसके बाद उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल भोरंज केे निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से भी बातचीत की तथा उनकी वैक्सीनेशन के संबंध में भी जानकारी ली। 
     इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा, सीएमओ डाॅ. आरके अग्निहोत्री, बीएमओ डाॅ. ललित कालिया, तहसीलदार अनिल मनकोटिया, बीडीओ मनोज शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 
    उधर, जिला के अन्य उपमंडलों बड़सर, नादौन और सुजानपुर में भी सुबह ही टीकाकरण आरंभ कर दिया गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.