Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर के अम्बोया़ में जनमंच 22 दिसम्बर को
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर के अम्बोया़ में जनमंच 22 दिसम्बर को

    By Himachal VartaDecember 9, 2019
    Facebook WhatsApp

    मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा करेगें जनमंच की अध्यक्षता
    नाहन। जिला सिरमौर के विधान सभा क्षेत्र पंावटा साहिब की ग्राम पंचायत अम्बोया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में 22 दिसम्बर को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा करेगे।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परूथी ने आज यहां देते हुए बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत की अम्बोया, बनौर, शिवा, नघेता, टौरू-डाण्डा, आंज, राजपुर और बढ़ाना ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है और इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ।
    उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से लोगों की शिकायतों को मौके पर एवं समयबद्ध हल करना, सरकारी कार्यक्रम योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी आम जनता को मुहैया करवाना, लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अतंर्गत सेवा वितरण की जांच तथा ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय अवधि के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनता की मांग अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज मौके पर उपलब्ध करवाना है।
    उपायुक्त ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड, तथा किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पैंशन, आवास निर्माण व मुरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतन्त्रता सैनानी, सैनिक पैंशन, महिला युवक मण्डल पंजीकरण, बीपीएल ऋण सुविधा, भूमि विकास व भू संक्षरण कार्य, बन्दूक, ड्राईविंग लाईसैन्स हेतु आवेदन, लाईसैन्स नवीनीकरण, भू-इन्तकाल, सत्यापन, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनाना, नवीकरण, पूर्व तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों का निदान किया जाएगा।
    उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अम्बोया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में भाग लेकर इसका पूरा लाभ उठाएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.