Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नई स्ट्रीम शुरू करने और आईटीआई के जीर्णोद्धार का जायजा लेने पहुंचे एस डी एम
    सिरमौर

    नई स्ट्रीम शुरू करने और आईटीआई के जीर्णोद्धार का जायजा लेने पहुंचे एस डी एम

    By Himachal VartaNovember 30, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन 30 नवम्बर (हिमाचलवार्ता) :- एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने आज आईटीआई पांवटा साहिब में जीर्णोद्धार के उद्देश्य से सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान आईटीआई में उपस्थित अधिकारियों के साथ अन्य नई श्रेणियों को भी चालू करने के विषय में चर्चा की गई।
    उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के दिशा निर्देशानुसार ही आज आईटीआई पांवटा साहिब का निरीक्षण किया गया। उप मंडल अधिकारी द्वारा मिस्रवाला पंचायत का भी दौरा किया गया।
    इस दौरान वह पंचायत के प्रधान व पूर्व प्रधान सहित स्थानीय लोगों तथा बाहर से आए अन्य प्रवासियों से मिले। उन्होंने सभी को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए प्रेरित किया। विवेक महाजन ने आज पांवटा साहिब उप मंडल में स्थापित कंपनियों तथा धान खरीद केंद्र पीपलीवाला का दौरा भी किया।
    जहां वह कंपनियों में कार्यरत बाहर से आए मजदूरों एवं कर्मचारियों से मिले तथा उन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने धान खरीद केंद्र पीपलीवाला में मजदूरों एवं कर्मचारियों तथा बाहर से आने जाने वाले लोगों को दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करने के लिए एपीएमसी के कर्मियों तथा एफसीआई के कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
    इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से अपील भी की कि वह कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि वह इस महामारी से अपने आपको, अपने परिवार को व अपने समाज को बचाकर अपना दायित्व निभा सके।
    इस दौरान पीओ डीआरडीए कल्याणी गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल कार्यकारी अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स सतीश गोयल  उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.