Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डा बिन्दल ने पालियों में किया सड़क का शिलान्यास
    सिरमौर

    डा बिन्दल ने पालियों में किया सड़क का शिलान्यास

    By Himachal VartaDecember 4, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन-4 दिसम्बर( हिमाचल वार्ता)- विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकारों में दशकों तक नाहन क्षेत्र उपेक्षित रहा जबकि वर्तमान मे ंहमारा नाहन क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जन सेवा कार्य और तीव्र गति से आगे बढ़ेगे।
    डा. राजीव बिन्दल आज शनिवार को पालियो पंचायत में पालियो बस स्टैंड से -भोगपुर सिंबलवाला वाया गुमटी-चास बास सड़क निर्माण के शिलान्यास अवसर पर स्थानीय लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
    डा. बिन्दल ने कहा कि पालियो पंचायत के गुमटी क्षेत्र (चार बास) के हमारे ग्रामीण लोग पिछले 75 सालों में सडक सुविधा से महरूम हैं, और अब यह चारों गांव सड़कों के साथ जुडेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नदी-नाले, कच्चे पहाड़ लोगों के जीवन को दुखदाई बनाए हुए हैं। चार किलोमीटर लंबी इस सडक में 31 स्थानों पर छोटी पुलिया और 6 स्थानों पर कवलर्ट लगाए जाएंगे। इस सड़क के बनने के बाद 70 साल में पहली बार इस क्षेत्र की सूरत-ए-हाल बदल जाएगी।
    उन्होंने कहा कि पालियो पंचायत में पेयजल योजना को बेहतर करने के दृष्टिगत 1.32 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें पेयजल स्रा्रेत को विकसित करने के अलावा सप्लाई नेटवर्क को दुरूस्त किया जाएगा। इस प्रकार आवागमन और पेयजल आपूर्ति की दृष्टि से माकूल सुधार करने का एक महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया गया है।
    आज पालियें पंचायत प्रवास के दौरान गुमटी, भोगपुल, सिंबलवाला, अधेरी, पालियो, कुंडला में जनता द्वारा किए गए स्वागत और अभिनंदन के लिए डा. बिन्दल ने स्थानीय लोगों का आभार भी जताया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.