शिमला। नेशनल इंवेस्टमेंट प्रमोशन एण्ड फेलिसिटेशन एजेंसी (एनआईपीएफए) के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक बगला ने प्रदेश सरकार द्वारा धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के सफल आयोजन के प्रयासों की सराहना की है।
प्रदेश सरकार को लिखे एक पत्र में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विदेशी निवेश में सहयोग करने के लिए तथा समर्पित प्रोत्साहन एजेंसी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
श्री बगला ने प्रदेश सरकार का इन्वेस्टर्स मीट के दौरान निवेशकों का गर्मजोशी से स्वागत करने तथा हिमाचल प्रदेश में मौजूद निवेश की संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित करने के लिए भी प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
प्रबन्ध निदेशक ने आशा व्यक्त की है कि संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच बढ़ता संबंध हिमाचल प्रदेश में निवेश आकर्षित करने की दिशा में मील पत्थर साबित होगा।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28