Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वच्छ गांव हरित गांव बारे सराहां में एक दिवसीय कार्यशाला
    सिरमौर

    स्वच्छ गांव हरित गांव बारे सराहां में एक दिवसीय कार्यशाला

    By Himachal VartaDecember 8, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन 08 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा स्वच्छ गांव हरित गांव विषय पर राजकीय आदर्श महाविद्यालय, सराहां में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पच्छाद स्थित सराहां डॉ शशांक गुप्ता ने शीरकत की।
    डॉ गुप्ता ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ गांव के लिए घरेलू गीले एवं सूखे कूड़े को कूड़ेदान में अलग-अलग इकट्ठा करें या उसे पंचायत के अधीन सौंपें या किसी एकांत स्थान पर गड्ढा कर दफनाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने का आग्रह किया।
    मुख्य अतिथि ने कैच द रेन (भाग-2) के बारे में सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी एवं उनके साथ विचार विमर्श किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में परियोजना अधिकारी डीआरडीए नाहन कल्याणी गुप्ता ने सभी श्रोताओं एवं विद्यार्थियों को गांव में स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कूड़े को अलग-अलग कर, किस प्रकार उसका प्रबंधन किया जा सकता है, के बारे में भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद किया व इसका महत्व बताया। 
    कार्यशाला के दूसरे सत्र में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक डीडीएमए नाहन राजन कुमार शर्मा ने श्रोताओं व छात्रों को जलवायु परिवर्तन व इससे बचने के उपाय तथा नवीकरणीय स्रोतों के प्रयोग बारे छात्रों के साथ प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संवाद स्थापित किया तथा वर्तमान में किस प्रकार जलवायु परिवर्तन मानव जाति के लिए हानिकारक हो सकता है, के बारे में भी सभी को अवगत करवाया व इससे बचाव के उपाय साझा किए।
    जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र नाहन अनिल डोगरा ने कार्यशाला के बारे में विस्तार से प्रतिभागियों को अवगत करवाया एवं स्वच्छ गांव हरित गांव अभियान के बारे में सभी गणमान्य एवं श्रोताओं को जानकारी दी। दोपहर बाद सत्र 3 में जिला युवा अधिकारी ने छात्रों श्रोताओं के साथ किस प्रकार से गांव को प्लास्टिक मुक्त किया जा सकता है एवं इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। 
    प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श महाविद्यालय सराहां डॉक्टर हेमंत कुमार ने नेहरू युवा केंद्र नाहन व सभी स्त्रोत व्यक्तियों व अधिकारियों का धन्यवाद किया एवं अपने विचार छात्रों व सभी श्रोताओं से साझा किए। उन्होंने भविष्य में इस तरह की कार्यशाला करवाए जाने पर भी बल दिया। 
    कार्यशाला के अंत में एपीए, नेहरू युवा केंद्र नाहन सुरेंद्र शर्मा ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में श्रोताओं व गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी अपने विचार व अनुभव साझा किए। एक दिवसीय कार्यशाला में वाईआरसी कोऑर्डिनेटर नेहरू युवा केंद्र नाहन रमना कुमारी ने मध्यस्थता की व कार्यशाला को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। 
    इस कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों से प्रधान व खंड समन्वयक खंड विकास कार्यालय सराहां सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.