Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब बस स्टैंड में लाउडस्पीकर की तीखी आवाज बनी लोगों की परेशानी
    सिरमौर

    पांवटा साहिब बस स्टैंड में लाउडस्पीकर की तीखी आवाज बनी लोगों की परेशानी

    By Himachal VartaDecember 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    पांवटा बस स्टैंड में लाउडस्पीकर की तीखी आवाज बनी परेशानी का सबब
     नाहन 08 दिसम्बर (हिमाचल वार्ताा न्यूज़) :- पांवटा बस अड्डे में अनाउंसमेंट और विज्ञापन प्रचार के लिए लगाए गए बड़े बड़े स्पीकर पर तेज और तीखी आवाज ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। बात चाहे बच्चों की पढ़ाई की हो या बुजुर्गों के आराम की। यहां तक की पूजा पाठ करना तक करना मुश्किल हो गया है।
    इसलिए हमें इस समस्या से निजात दिलाई जाएं। यह गुहार पांवटा साहिब नगर के वार्ड नंबर-8 के निवासियों ने एसडीएम पांवटा साहिब से लगाई है। यहां के बाशिंदे बस अड्डे पर लगे अनाउंसमेंट स्पीकर्स की तीखी और भारी आवाज से खासा परेशान है।
    उन्होंने इसे बंद करने या इसकी आवाज बिल्कुल इतनी कम करने की मांग की है कि सिर्फ बस अड्डे के भीतर आने वाले लोग ही इसे सुन सके। दरअसल, वार्ड के लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में बस अड्डा बना हुआ है जहां पर सुबह 7 बजे से रात दस बजे तक बेशुमार एडवरटाईजमेंट और कई तरह के गाने बहुत ही ऊंची आवाज में चलाए जाते हैं।
    जिससे बस स्टेंड के आसपास रहने वाली आबादी खासा परेशान है। इस तीखी और ऊंची आवाज से बच्चों की पढ़ाई तो डिस्टर्ब हो ही रही है साथ ही बीमार और बुजुर्ग लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
    इसलिए इस मामले पर त्वरित कार्यवाही कर जनता को राहत दिलाई जाएं। हो सके तो दिन में थोड़े टाइम के लिए यह स्पीकर चलें वो भी इतनी कम आवाज में कि बस स्टेंड के भीतर आने वाले यात्री ही इसे सुन सके। कम से कम आसपास की आबादी तो परेशान न हो।
    उधर, इस बारे में एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कहा कि फिलहाल उनके संज्ञान में शिकायत नहीं आई है, शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.