चंडीगढ़। हैफेड के चेयरमैन श्री सुभाष कत्याल ने हैफेड तेल मिल, रेवाड़ी का निरीक्षण किया व हर्बल पौधारोपण भी किया।
श्री सुभाष कत्याल ने हैफेड सेल्स एवं मार्केटिंग विभाग में निरिक्षण करने के बाद निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के निर्देशानुसार हमें हैफेड को हरियाणा का सबसे अधिक आय वाला उपक्रम बनाना है, आप सभी को उसी दिशा में काम करना है ।
उन्होनें रेवाड़ी में हैफेड उत्पादों की बिक्री का 3 करोड़ रुपए का टारगेट पूरा करने का निर्देश दिया व् अगले वित्तवर्ष में बढाकर 5 करोड़ करने के निर्देश दिया और जिला प्रबंधक व् हैफेड तेल महाप्रबंधक ने टारगेट पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होनें हैफेड तेल मिल के मौजूदा 4.52 करोड़ लाभ को 5 करोड़ पहुँचाने के लिए प्रयास करने को कहा । इसी के साथ उन्होंने तेल मिल की 83 प्रतिशत उपयोगिता को बढा़कर 100 प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
हैफेड तेल मिल महाप्रबंधक श्री नीरज त्यागी की फि़ल्टर व सवचलित लेवलिंग मशीन लगाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया । इसके अलावा उन्होनें जिला कार्यालय परिसर में आधुनिक बिक्री केंद्र बनाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया व और इसके लिए मुख्यालय की सम्बंधित शाखा में प्रस्ताव भेजने को कहा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18