शिमला। कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के 18 भाजपा मंडलों के नव निर्वाचित मंडलाध्यक्षों ने आज धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर, तपोवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने निर्वाचित मंडलाध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा इन मंडलों में और सशक्त होकर उभरेगी। उन्होंने मंडलाध्यक्षों से सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ किया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपात सिंह सत्ती, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व सांसद कृपाल परमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रियव्रत शर्मा, चम्बा ज़िला के संगठन अध्यक्ष योगराज, नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा, कांगड़ा के अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग और पालमपुर के अध्यक्ष हरी दत्त शर्मा भी उपस्थित थे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28