Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संगड़ाह पंचायत समिति के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने प्रधानमंत्री का 13 रोपवे स्वीकृत करने पर धन्यवाद किया।
    सिरमौर

    संगड़ाह पंचायत समिति के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने प्रधानमंत्री का 13 रोपवे स्वीकृत करने पर धन्यवाद किया।

    By Himachal VartaDecember 26, 2021
    Facebook WhatsApp

     

       नाहन 26 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :-  पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हिमाचल प्रदेश के लिए 5600 करोड रुपए की लागत से बनने वाले 13 रोपवे स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। मेलाराम शर्मा ने बताया कि यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक मुश्त प्रदेश के लिए 13 रज्जू मार्ग स्वीकृत  हुए हैं। मेला राम शर्मा ने बताया कि हिमाचल के लिए स्वीकृत होने वाले इन 13 रज्जू मार्गो में एक रोप वे सिरमौर जिला के चूड़धार के लिए भी स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि चूड़धार के लिए बनने वाले रोपवे के निर्माण के लिए  ढाई सौ करोड रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मेला राम शर्मा ने बताया कि चूड़धार के लिए 8 किलोमीटर की चढ़ाई वाली दूरी अब रोपवे के माध्यम से तय होगी और इससे चूड़धार जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आसानी से पहुंचने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि चूड़धार अब धार्मिक स्थल के इलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनकर भी उभर कर सामने आएगा। चूड़धार के लिए 8 किलोमीटर लंबे रोपवे बनने से उम्र दराज और चलने में असमर्थ श्रद्धालु और पर्यटक भी अब चूड़धार की यात्रा कर पाएंगे।
    पंचायत समिति अध्यक्ष ने कहा की हाल ही में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान रेणुका क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए की लागत से अनेक योजनाएं स्वीकृत की है और अब केंद्र सरकार से चूड़धार के लिए रज्जू मार्ग स्वीकृत करवा कर इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश के लिए 13 रज्जू मार्ग स्वीकृत करवा कर श्री जयराम ठाकुर ने पर्यटन विकास को एक नई दिशा दी है। इन रज्जू मार्गो के बनने से विश्व भर के सैलानी अब प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आसानी से पहुंच पाएंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.