Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका जी बांध के लिए 7000करोड़ की सौगात देकर गये मोदी, भाजपाइयों ने जताया आभार
    सिरमौर

    रेणुका जी बांध के लिए 7000करोड़ की सौगात देकर गये मोदी, भाजपाइयों ने जताया आभार

    By Himachal VartaDecember 28, 2021
    Facebook WhatsApp
    रेणुका जी 27 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय महत्व की रेणुकाजी बांध परियोजना का शिलान्यास किए जाने का सीधा प्रसारण परियोजना कार्यालय मे सैंकड़ो लोगों द्वारा देखा गया। इस दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रधानमंत्री के समर्थन मे नारेबाजी की गई और नाटियां भी डाली।
    पीएम द्वारा करीब 6700 करोड़ की इस परियोजना का मंडी के पड्डल मैदान से वर्चुअल शिलान्यास किए जाने के दौरान उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी, ऊर्जा निगम की निदेशक सिविल प्रियंका वर्मा , रेणुकाजी बांध महाप्रबंधक रूपलाल, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर ,  भाजपा नेता सुनील शर्मा, पूर्व विधायक रूप सिंह, प्रताप तोमर व प्रताप ठाकुर के अलावा स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार व कुछ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।
    भाजपा नेताओं ने इस दौरान दशकों से लंबित रेणुकाजी बांध को के लिए बजट उपलब्ध करवाने के साथ-साथ 8 किलोमीटर नौहराधार-चूड़धार रोपवे निर्माण के लिए 250 करोड़ के बजट के लिए प्रधानमंत्री व भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार जताया।
    वर्ष1960 के दशक से चर्चिच रेणुकाजी बांध के शिलान्यास से क्षेत्रवासियों मे काफी उत्साह है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह यहां कांग्रेस द्वारा काला दिवस नही मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करने के लिए सोमवार को 53 गाड़ियों मे क्षेत्र से सैंकड़ो कार्यकर्ता मंडी भी पंहुचे थे।
    कार्यक्रम मे मौजूद भाजपा नेता सुनील शर्मा, रूप सिंह व प्रताप तोमर ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति व बजट के अभाव मे 1960 के दशक सिरे न चढ़ सकी है। रेणुकाजी बांध परियोजना का 1993 मे इन्वेस्टिगेशन कार्य शुरू होने के बाद से हर विधानसभा व लोकसभा चुनाव मे यह मुख्य मुद्दा रहता था और आज प्रधानमंत्री ने क्षेत्र की इस सबसे पुरानी मांग को पूरा कर दिया। उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार द्वारा क्षेत्र के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।‌
    उधर रेणुकाजी बांध महाप्रबंधक इंजीनियर रूपलाल ने कहा कि 40 मेगावाट की इस परियोजना से देश की राजधानी दिल्ली सहित आधा दर्जन राज्यों को 23 क्यूमेक्स पानी की सप्लाई होंगी। निर्माण राशि का 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार जबकि 10 प्रतिशत अन्य 6 राज्य वहन करेंगे।
    गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार हिमाचल प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपए की सौगात दी। पीएम ने 7,000 करोड़ की 40 मेगावाट की रेणुका बांध परियोजना और 1,800 करोड़ की 210 मेगावाट से अधिक की लुहारी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.