राजगढ़़ 31 दिसंबर (हिमाचल वार्ता) :- बीते चार दिनों से राजगढ़़ शहर में जलापूर्ति न होने से लोगों को पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़़ रहा है । विभाग के अनुसार छोगटाली के समीप प्लाॅट खोदने के लिए इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन से पाईप लाईन टूटने की वजह बताई जा रही है । हैरानी की बात है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा न ही पाईप लाईन जोड़ी गई है और न ही जेसीबी आॅपरेटर के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई है । जिस बारे शहर के लोगों में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरा रोष व्याप्त है ।
बता दें कि राजगढ़ शहर की आबादी को मध्यनजर रखते हुए वर्ष 2005 में राजगढ़ शहर के लिए कंडा नाला से पेयजल योजना कार्यान्वित की गई थी जोकि उस समय पर्याप्त थी । समय के साथ साथ शहर का विस्तार होने से आबादी भी बढ़ गई । अर्थात वर्ष 2005 के मुकाबले राजगढ़ शहर की आबादी दुगने से भी अधिक हो गई है जिस कारण शहर में बीते कई वर्षों से पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में राजगढ़ की आबादी करीब सातः हजार हो गई है जबकि 2005 में केवल अढाई हजार थी ।
गौर रहे कि राजगढ़ शहर की पेयजल समस्या को देखते हुए पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2015 में 6 करोड़ 19 लाख की एक अन्य उठाऊ पेयजल स्वीकृत की गई थी जिसका पूर्व सीएम द्वारा आधारशिला भी रखी गई थी । इस योजना तहत पैरवी खडड से पानी उठाया जाना प्रस्तावित था । सात वर्षों से यह योजना भी अधर में लटकी है । यदि यह योजना कार्यान्वित हो जाती है तो इससे शहर की पेयजल समस्या का काफी हद तक समाधान सुनिश्चित हो जाएगा ।
सहायक अभियंता जेएसवी राजगढ़ बीके कौंडल ने बताया कि छोगटाली में जेसीबी मशीन से टूटी पाईप लाईन को जोड़ने का कार्य प्रगति पर है ताकि शहर मेें जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके ।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Monday, October 19