रेणुका जी राजीव कुमार 08 जनवरी (हिमाचलवार्ता ) :- लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की करीब 8 करोड़ 78 लाख की बोरली-सीऊं व 2 करोड़ 5 लाख से बनी उंगर-कांडो सड़क पर बस ट्रायल हुए। एसडीएम की अध्यक्षता वाली रोड फिटनेस कमेटी द्वारा उक्त दोनो सड़कें बस योग्य पाई गई।इनमें से प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत आठ करोड़ 78 लाख की लागत की बोरली-सीऊं सड़क की निर्णय अवधि जहां 18 मई 2018 को समाप्त हो चुकी है, वहीं करीब 2 करोड़ 5 लाख ₹ के उंगर-कांडो मार्ग की तय अवधि जानकारी के अनुसार इससे पहले समाप्त हो चुकी है।गौरतलब है कि उंगर-कांडो मार्ग का मलवा की उचित डंपिग न होने से इसके नीचे मौजूद संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन मार्ग ब्लेक स्पॉट बन गया है। उक्त स्थान पर वर्ष 2017 में 26 जून व 29 सितंबर तथा वर्ष 2018 में 19 अप्रैल को हुए वाहन हादसों मे कुल 7 लोगों की जान गई, हालांकि पिछले 2 साल मे यहां कोई जानलेवा हादसा नही हुआ।एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने बताया कि इन दोनो सड़कों का बस ट्रायल सफल रहा और कमेटी द्वारा इन्हें पास किया गया। ट्रायल बस चलाए जाने के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर व फिटनेस कमेटी सदस्य अधिशासी अभियन्ता संगड़ाह रतन शर्मा, थाना प्रभारी मेहर चंद तथा एचआरटीसी निरिक्षण शमशेर सिंह सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि व महिला मंडल सदस्य भी मौजूद रहे
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
