शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया।
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी हैं, जिन पर हमें गर्व है। हिमाचल प्रदेश वीरों की भूिम है। हिमाचल प्रदेश के नौजवानों ने तन-मन से फौज और अर्द्ध-सरकारी सैन्य बलों में भर्ती होकर देश की सेवा की है। प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं के प्रति केंद्र व प्रदेश की सरकारें गंभीर हैं और उनके शीघ्र समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।
इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दौलत सिंह चैहान ने राज्यपाल का स्वागत किया।
सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक कर्नल पी.सी. अत्री ने राज्यपाल को राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न योजनाओें की जानकारी दी।
पूर्व सैनिकों के साथ चर्चा के दौरान, शिमला के वाॅकर अस्पताल के शीघ्र निर्माण, वन रैंक-वन पैंशन, किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपियो में सैनिक विश्राम गृह का मामला, वृद्धावस्था पैंशन की आय सीमा को बढ़ाना, देश के किसी भी हिस्से से शहीद के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक आवास तक पहुंचाने के लिए हैलीकाॅप्टर सेवा उपलब्ध करवाने इत्यादि विषयों को पूर्व सैनिकों ने राज्यपाल के समक्ष रखा।
राज्यपाल ने कहा कि उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा ताकि उन्हें राहत दी जा सके।
सैनिक कल्याण बोर्ड के संयुक्त निदेशक एवं उपायुक्त शिमला के सहायक आयुक्त चंदन कपूर, कर्नल पी.सी. अत्री, उपनिदेशक, सैनिक कल्याण बोर्ड, बिलासपुर, मेजर रघुबीर सिंह, उपनिदेशक, सैनिक कल्याण बोर्ड, ऊना, मेजर दीपक धवन, उपनिदेशक, सैनिक कल्याण बोर्ड, सोलन तथा राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- ईओ मस्त , विकास कार्य त्रस्त, भाजपा समर्थित पार्षदों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्च
- स्कूली बस की चपेट में आने नौ वर्षीय स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत
- नगर निगम अब भवन मालिकों को हेल्प डेस्क की सुविधा देने जा रहा है।
- शिमला के उपमंडल ठियोग में कार खाई में गिरी दो कि मौके पर मौत जबकि दो घायल
- उपायुक्त ने मतदान केन्द्र निहोग और बनेठी का किया औचक निरीक्षण
- उपायुक्त ने बनेठी और निहोग स्कूल का भी किया निरीक्षण और जांची मिड डे मील
Monday, April 29